Bihar Weather News: बारिश पर ब्रेक, बढ़ेगा तापमान, कुछ जिलों में होगी बारिश, पढ़िए मौसम समाचार

Bihar Weather News Today: बिहार में मॉनसून का कोई ख़ास प्रभाव नहीं दिखा, आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी मन मुताबिक राहत नहीं पहुंची। देश के अन्य राज्यों में तो बारिश ठीक ठाक हुई लेकिन बिहार में बारिश उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई। कम बारिश होने की वजह से किसानों को काफी परेशानी हुई। खेतों में सही से पानी नहीं पट सका और अब तो मॉनसून की विदाई का भी वक्त आ चुका है।

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का दौर जाने वाला है। आसमान में बादल तो नज़र आएंगे लेकिन वर्षा की संभावना कम है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक 18 सितंबर से 22 सितंबर तक तापमान में इज़ाफ़ा दर्ज होने की उम्मीद है।

Bihar Me Barish Par Break Badhega Tapmaan In Zilon Me hogi Barish Aaj ka Mausam Samachar

आज से अगले 4 दिनों तक 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में इज़ाफ़ा दर्ज की जा सकती है। वहीं 18 सितंबर से 23 सितंबर तक बारिश के मद्देनज़र किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश होने की उम्मीद बहुत कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, पूर्वोत्तर छत्तीसगढ़ और उससे करीब झारखंड राज्य से होते हुए मॉनसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। मॉनसून की विदाई 17 सितंबर से शुरू हो जाती है, इस बार भी तय वक्त पर ही मॉनसून की विदाई होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार 18 सितंबर को पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, बक्सर, गोपालगंज, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, भभुआ और अरवल में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है। वहीं बचे हुए अन्य ज़िलों में एक से दो जगहों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

वहीं प्रदेश के कई ज़िलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बिहार के गया, बक्सर और जहानाबाद में जल स्तर बढ़ने से बसाव क्षेत्र में पानी घुस गया है। जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। हालात पर काबू पाने के लिए विभिन्न विभागीय टीम मुस्तैद की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+