बिहार: पटना रेलवे स्टेशन पर गिरी टॉयलेट की दीवार, बुजुर्ग की मौत
पटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सेकंड क्लास पैसेंजर्स वेटिंग रूम में शौचालय की दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ी।
नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सेकंड क्लास पैसेंजर्स वेटिंग रूम में शौचालय की दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। दीवार के मलबे में दबने से 70 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शौचालय में टाइल्स लगाने का काम चल रहा था। मृतक की पहचान हाजीपुर के बिशुन सिंह के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

जानकारी के मुताबिक पटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास सेकंड क्लास पैसेंजर्स वेटिंग रूम में मरम्मत का काम चल रहा है। इसी के तहत वेटिंग रूम के शौचालय की दीवारों पर टाइल्स लगाई जा रही हैं। मृतक बिशुन सिंह शौच के लिए गए थे कि तभी टॉयलेट की एक दीवार उनके ऊपर गिर पड़ी। दीवार के मलबे में दबने से बिशुन सिंह की मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही वरिष्ठ अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल अधिकारी मौके पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications