Bihar Lok Sabha Chunav Voting: बिहार में पांचवें चरण का मतदान संपन्न, पांच बजे तक 52.35 प्रतिशत वोटिंग

Bihar LS Election 5th Phase Live: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान संपन्न हो गया है। देशभर के 8 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर आज वोटिंग हुई। 40 लोकसभा क्षेत्रों वाली बिहार के 5 सीटों पर भी मतदान हुआ। राज्य में शाम पांच बजे 52.35 तक वोटिंग हुई।

Bihar Lok Sabha Chunav Live

LIVE Feed
May 20, 2024, 6:20 PM IST

बिहार में पांचवें चरण का मतदान संपन्न

बिहार में पांचवें चरण का मतदान संपन्न हो गया है। शाम पांच बजे तक राज्य में कुल 52.35 प्रतिशत वोटिंग हुई।
May 20, 2024, 5:48 PM IST

पांच बजे तक 52.35 फीसदी मतदान हुआ

बिहार में शाम पांच बजे तक 52.35 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक मुजफ्फरपुर में 55.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम , मधुबनी में 49.01 प्रतिशत मतदान हुआ।
May 20, 2024, 3:46 PM IST

दोपहर तीन बजे तक 45.33 प्रतिशत मतदान

बिहार में पांचवे चरण का मतदान जारी है। राज्य में दोपहर तीन बजे तक 45.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान मुजफ्फरपुर में 49.99 फीसदी हुआ, तो वहीं सबसे कम सारण में 43.13 फीसदी हुआ।
May 20, 2024, 1:46 PM IST

बिहार में दोपहर एक बजे तक 34.62 फीसदी हुआ मतदान

बिहार में पांचवे चरण को लेकर मतदान जारी है। चुनाव आयोग के ताजा डाटा के अनुसार, बिहार में दोपहर एक बजे तक 34.62 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, सबसे अधिक मतदान सीतामढ़ी में 35.01 प्रतिशत हुआ।
May 20, 2024, 12:07 PM IST

बिहार में सुबह 11 बजे तक 21.11 प्रतिशत मतदान हुआ

बिहार में पांचवे चरण के तहत मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक राज्य में कुल 21.11 फीसदी मतदान हो चुका है।
May 20, 2024, 11:04 AM IST

सुरेश शर्मा वोटिंग करने के लिए पहुंचे

राज्य सरकार में पूर्व मंत्री और बीजेपी के नेता सुरेश शर्मा मुजफ्फरपुर के पीडब्ल्यूडी बूथ संख्या 49 पर वोटिंग करने के लिए पहुंचे।
May 20, 2024, 10:05 AM IST

East Champaran Lok Sabha Chunav: मतदान से पहले 94 लाख कैश बरामद

Bihar Lok Sabha Chunav: पूर्वी चंपारण में मतदान से पहले 94 लाख कैश बरामद किया गया है। ये पैसे एक झोले में रखे गए थे।
May 20, 2024, 9:54 AM IST

Bihar Lok Sabha Chunav: सुबह 9 बजे तक 8.86 फिसदी मतदान

Lok Sabha Chunav Voting Live: बिहार में सुबह 9 बजे तक 8.86% मतदान हुआ है। हाजीपुर में 8%, सारण में 9%, मधुबनी में 9.11%, मुजफ्फरपुर में 9.33% और सीतामढ़ी में 9.49%.
May 20, 2024, 9:34 AM IST

Lok Sabha Chunav 2024: नित्यानंद का दावा, 5 लाख से अधिक के अंतर से जीतेंगे चिराग

Bihar Lok Sabha Election: केंद्रीय मंत्री और उजियारपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार नित्यानंद राय ने कहा, "...एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी। बिहार में भारतीय गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिलेगी... अपनी सीट पर, चिराग पासवान 5 लाख से अधिक के अंतर से जीतेंगे।"
May 20, 2024, 8:58 AM IST

Bihar Lok Sabha Chunav: बैलगाड़ी से वोट डालने पहुंचे मतदाता

Hajipur Lok Sabha Chunav: हाजीपुर में वोटर्स के बीच लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। कुछ मतदाता हाजीपुर के पोलिंग बूथ पर बैलगाड़ी से वोट डालने पहुंचे हैं।
Bihar Lok Sabha Chunav: बैलगाड़ी से वोट डालने पहुंचे मतदाता
May 20, 2024, 8:43 AM IST

हाजीपुर महुआ के आरजेडी विधायक ने किया मतदान

हाजीपुर के महुआ से आरजेडी विधायक मुकेश रौशन अपने परिवार के साथ पोलिंग बोथ पर पहुंचे और अपना वोट डाला।
May 20, 2024, 8:36 AM IST

रोहिणी आचार्य ने मांगा राजीव प्रताप रूडी का आशीर्वाद

सारण लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने कहा,"यह लोकतंत्र का त्योहार है। मैं सभी मतदाताओं से अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करती हूं...वह (भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी) मेरे चाचा हैं, मैं उनका आशीर्वाद मांग रही हूं। मुझे यकीन है कि उन्हें मुझ पर गर्व है और वे आज मुझे आशीर्वाद देंगे।"
May 20, 2024, 8:18 AM IST

चिराग को हाजीपुर की जनता से पिता जैसे प्यार की उम्मीद

एलजेपी (रामविलास) प्रमुख और हाजीपुर लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार चिराग पासवान ने कहा, ''मेरे पिता 1977 से हाजीपुर से प्रतिनिधि रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि मेरे पिता को हाजीपुर के लोगों से वही प्यार मिलेगा जो मुझे मिला।''
May 20, 2024, 7:19 AM IST

सारण और हाजीपुर हैं Hot Seat

सारण और हाजीपुर की सीटें इस चरण की हॉट सीटों में से हैं। वजह है हाजीपुर में चिराग पासवान और शिवचंद्र राम की टक्कर होना। साथ ही साथ सारण सीट पर लालू परिवार की छोटी बेटी रोहिणी आचार्या का राजीव प्रताप रूढ़ि से मुकाबला है। इन सभी सीटों पर जनता किसके हक में मतदान करती है ये 4 जून को मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा।
May 20, 2024, 7:18 AM IST

बिहार के 5 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू

बिहार के 5 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू, लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह है। वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+