Nishant Kumar Bihar Politics: नीतीश की विरासत से परफॉर्मेंस पॉलिटिक्स तक, निशांत कुमार ने कैसे किया बाउंस-बैक

देश की राजनीति में Gen Z इफेक्ट दिखने लगा है और बिहार की राजनीति भी करवट ले रही है। कभी प्रदेश की राजनीति में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कद्दावर नेता फिलहाल मैदान से दूर नजर आते हैं। बिहार में भविष्य के नेतृत्व पर लोगों की नज़र अटकी है। सीएम और नेता-विपक्ष भी युवा हैं। हर पार्टी युवा नेतृत्व की तरफ देख रही है। राज्य की सत्ता में साझीदार जनता दल यूनाइटेड भी अपने मुश्तकबिल की तलाश में है।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद न केवल जदयू बल्कि बिहार की सियासत में भी आगाज़ होता है निशांत कुमार का। जेडीयू मुखिया के एकलौते बेटे निशांत की डायरेक्ट एंट्री होती है बतौर स्वास्थ्य मंत्री। सवाल भी उठते हैं और उम्मीद भी। जो लोग नीतीश कुमार की राजनीति को जानते-समझते हैं वे ये भी जानते हैं कि पॉलिटिक्स में आजीवन परिवारवाद के आलोचक रहे नीतीश कुमार के बेटे होने के वजह मात्र से निशांत की स्वीकार्यता नहीं बढेगी।

Bihar Politics - Nishant Kumar and Manish Kumar

बिहार की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो स्टैंडर्ड सेट किया है उसके कारण निशांत कुमार की राजनीतिक यात्रा आसान नहीं रहने वाली। इसकी झलक उनके मंत्री बनते ही विपक्ष की आलोचनाओं और राजनीतिक प्रेक्षकों के अंदेशों में दिखने लगा था। लेकिन अपने शुरुआती फैसलों में ही निशांत कुमार ने जिस तरह की दृढता दिखलाई है, उससे उनकी राजनीतिक समझ और प्राशसनिक कौशल पर राज्य की जनता भरोसा करने लगी है। चाहे राजधानी के पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण हो या राज्य में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का फैसला, निशांत कुमार ने सियासत की पिच पर जबर्दस्त बाउंस बैक किया है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को लंबे समय से जानने वाले जदयू के प्रदेश महासचिव व मुख्यालय प्रभारी - आईटी एवं सोशल मीडिया, मनीष कुमार उनके बारे में कहते हैं, "निशांत भी पिता की तरह ही विजनरी और हार्डवर्किंग हैं। वे अपना हर काम बेहद ईमानदारी, समर्पण और लगन के साथ करते हैं। निशांत का स्वभाव शांत और स्थिर है, उनकी सोच में सत्ता नहीं, सबसे पहले जनता होती है।"

JDU Leaders Nishant Kumar with Party Leader Manish Kumar

जदयू मुख्यालय प्रभारी आगे बताते हैं, "पार्टी विरासत की सियासत से अधिक विकास की सियासत पर काम करती है। निशांत कुमार एक लिगेसी के साथ मैदान में उतरे जरूर हैं लेकिन बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जैसी गंभीरता और जमीनी एक्शन उन्होने दिखाया है, उससे उनकी कार्यशैली उजागर हो जाती है। बिना एक शब्द बोले, अपने काम के दम पर जैसे उन्होने ट्रोलर्स का मुंह बंद करवाया है वह काबिले तारीफ है। लोग अगर उनमें नीतीश कुमार की छवि देखते हैं तो लोगों को रोका नहीं जा सकता।"

बिहार की राजनीति फिलहाल ट्रांजिशन फेज से गुजर रही है। नीतीश कुमार के बाद कौन? इस सवाल के बीच निशांत कुमार तेजी से जेडीयू के अगले राजनीतिक चेहरे के रूप में उभर रहे हैं। जून 2026 में पार्टी की बैठकों में नेताओं ने सार्वजनिक रूप से निशांत को जेडीयू का "भविष्य" बताया और उनके लिए बड़ी भूमिका की मांग की।

निशांत की सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती भी यहीं से शुरू होती है। उन्हें केवल नीतीश कुमार का बेटा नहीं, बल्कि अपने काम के आधार पर नेता के रूप में स्थापित होना होगा। स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उनकी प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं को आम आदमी तक पहुंचाने की बताई गई है। हालिया बयानों में उन्होंने अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को मजबूत करने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को ज्यादा सुलभ बनाने पर जोर दिया है।

ये भी पढें: 'नीतीश होते तो बांकीपुर में हार नहीं होती, जनता को लगा उन्हें जबरन हटाया गया', PK के जीत पर बोले अनंत सिंह

चुनावी राजनीति में किसी नेता की छवि अचानक नहीं बनती। उसके पीछे संदेश, भाषा, दृश्य, उपलब्धियों का चयन और जनता की प्रतिक्रिया को समझने की लगातार प्रक्रिया होती है। निशांत कुमार के लिए भी यही मॉडल तैयार होता दिख रहा है, नीतीश की विरासत को दोहराना नहीं, बल्कि उसे अगली पीढ़ी की भाषा में पेश करना। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीबी सहयोगी रहे मनीष कुमार कहते हैं, "निशांत की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वे बिहार के लोगों की बुनियादी जरूरतों, खासकर स्वास्थ्य और बेहतर सार्वजनिक सेवाओं को समझने और उन पर काम करने की कोशिश कर रहे हैं। आने वाले समय में जनता उनके काम को ही उनकी पहचान बनाएगी।"

निशांत कुमार के सामने स्वास्थ्य क्षेत्र इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बिहार में विकास की अगली कहानी केवल सड़क और बिजली तक सीमित नहीं रह सकती। अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर, डायग्नोस्टिक सुविधाएं और गरीब परिवारों के लिए सुलभ इलाज अब राजनीतिक प्रदर्शन के बड़े पैमाने बन रहे हैं। यही वह जगह है जहां "नीतीश मॉडल" की अगली परीक्षा होगी।

ये भी पढें: छात्रों के आंदोलन का बिहार पर असर! CM सम्राट चौधरी ने परीक्षा सिस्टम बदलने के दिए संकेत, उठाए 4 अहम कदम

नीतीश ने बिहार की राजनीति को सड़क, बिजली, कानून-व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के सवालों से जोड़ा। अब निशांत के सामने उसी विरासत को स्वास्थ्य, मानव विकास और गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सेवाओं की सक्सेस स्टोरी में बदलने की चुनौती और मौका है। मैदान में आते ही जैसे निशांत कुमार को विरोधी ट्रोल करने लगे और उन्होने एकाग्र होकर अपना काम जारी रखा, जनहित में कठिन फैसले लिए, बिहार के हेल्थ-इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती का ब्लूप्रिंट रखा वह उनकी प्रशासनिक क्षमता और नेतृत्व कौशल का उदाहरण है। भविष्य बिहार की अगली पीढी के नेतृत्व को आजमाने के लिए तैय्यार हो रहा है, वहां निशांत कुमार बिहार और जदयू दोनों के उम्मीद हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+