Bihar Kanwar Yatra 2023: कांवड़ियों के भेष में तस्करों का ‘काला कारनामा’, कांवड़ यात्रा की आड़ में कर रहे कांड

Bihar Kanwar Yatra 2023: सावन के पावन महीने में एक ओर जहां भक्त पूरी श्रद्धा से जलाभिषेक कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांवड़ यात्रा को बदनाम करने कोशिश भी की जा रही है। बिहार में काफी तादाद में अपराधी कांवड़ियों की भेष में घूम रहे हैं। नकली कांवड़िए विभिन्न ज़िलों में अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

प्रदेश में कुछ गैंग सक्रिय हुए हैं जो कांवड़ियों की भेष में शराब और आर्म्स की तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला बिहार के मुंगेर ज़िले का है, जहां पुलिस ने एक कांवड़िये को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। 28 जुलाई को मुंगेर पुलिस ने आमाटील्हा जंगल के पास कांवड़िया पथ से युवक गिरफ्तार किया।

Bihar Kanwar Yatra 2023

युवक के पास से लोडेड पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस की आंखों में धूल छोंकने के लिए आर्म्स तस्कर कांवड़िये की शक्ल में घूम रहा था। आरोपी की पहचान महादेवपुर मौली (मुंगेर) निवासी सोनू कुमार के तौर पर हुई है।

पुलिस की तफ्तीश में आरोपी ने बताया कि कांवड़ियों के भेष 12 से ज्यादा लोग हथियार की तस्करी कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी पुलिस ने दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया था, जो की कावंडियों की भेष में बड़ी तादाद में विदेशी शराब की तस्करी कर रहे थे।

ग़ौरतलब है कि नकली कांवड़िए आए दिन पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं, इससे पहले चांदन थाना पुलिस ने कटोरिया-देवघर मेन रोड के पास गोनोबारी मोड़ पर 20 जुलाई को वाहन चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 25 पेटी विदेशी शराब ज़ब्त की थी। पुलिस ने कांवड़ियों के भेष में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया था। गोड़ियारी स्थित झरियावाला धर्मशाला से 17 जुलाई को पुलिस ने कांवड़ियों के भेष में एक चोर दंपत्ति को गिरफ्तार किया था।

चोर दंपत्ति के पास से 11 मोबाइल, 7 चार्जर और 37 हज़ार रुपये कैश बरामद हुआ थी। वहीं श्रावणी मेले में वाहन चोर गिरोह भी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इतना ही नहीं यह लोग गाड़ियों के पार्ट्स (शीशा, बैटरी और पहिए) भी चुरा ले रहे हैं। कावंडियों के भेष में अपराधी की पहचान करने में पुलिस को परेशानी तो ज़रूर हो रही है, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+