बिहार में कटिहार से जनसभा कर लौट रहे कन्हैया कुमार के काफिले पर एक बार फिर हुआ हमला

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ जनसभा कर वापस लौट रहे जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शहीद चौक के पास कई छात्र नेताओं ने कन्हैया की गाड़ी पर जूते चप्पल फेंके। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने किसी तरह कन्हैया के काफिले को बाहर निकाला।

bihar kanhaiya kumar attack on his convoy

हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ। कन्हैया का विरोध कर रहे छात्र नेताओं का कहना है कि राजेंद्र नगर स्टेडियम में जहां कन्हैया जनसभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। वहीं पास के एक कॉलेज में छात्र इंटर की परीक्षा दे रहे थे। कन्हैया के लाउडस्पीकर के कारण छात्रों को काफी परेशानी हो रही थी। इसी वजह से छात्र नेता सड़क पर उतर आए।

बता दें कि कन्हैया कुमार इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं। पिछले दिनों छपरा में भी कन्हैया के काफिल पर हमला हुआ था। पथराव में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए थे और कन्हैया के साथ चल रहे कुछ युवकों को चोटें आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+