VIRAL VIDEO: घर वालों पर हुआ हमला तो पिस्टल लेकर टूट पड़ी लड़की, करने लगी फायरिंग

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक महिला पिस्टल लहराते हुए और फायरिंग करते हुए नजर आ रही है। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि गांव में मारपीट हो रही है। उसी दौरान युवती पिस्टल लेकर आती है और पहले उसे लहराती है फिर फायरिंग करना शुरू कर देती है।

तालाब की जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

तालाब की जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

इस वायरल वीडियो की पुष्टि कैमूर जिले के एसपी ने किया है और मामले की जांच करने के बाद आरोपित लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती की पहचान निरंजिनी कुमारी के रूप में हुई है, जो मोहनिया के ड़ड़वास गांव की निवासी है। दरअसल, गांव में पहले से तालाब की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी क्रम में बीते 21 मई को दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

लड़की ने निकाली पिस्टल और शुरू कर दी फायरिंग

लड़की ने निकाली पिस्टल और शुरू कर दी फायरिंग

झड़प के दौरान एक पक्ष दूसरे पक्ष के घर पर लाठी-डंडा और हथियार लेकर हमला बोल दिया। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान ही युवती हाथ में कट्टा लेकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो के वायरल होते ही एसपी तत्काल मोहनियां थानाध्यक्ष को आदेश जारी किया कि प्राथमिकी के साथ कार्रवाई करें।

पुलिस ने लड़की को किया गिरफ्तार

पुलिस ने लड़की को किया गिरफ्तार

पीड़ित पक्ष के कामेश्वर सिंह के आवेदन पर 6 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और छापेमारी में एक लोडेड देशी कट्टा, एक राईफल बरामद किया गया। वीडियो में दिख रही युवती की शिनाख्त करने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है। जबकि बाकी आरोपी फरार चल रहे ,हैं जिसको लेकर मोहनियां पुलिस छापेमारी में जुटी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+