अग्निपथ: बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट बंद, लेकिन इस जिले के लोग फिर भी मस्त, मेले जैसा नजारा

पटना। केंद्र सरकार की अग्‍न‍िपथ योजना का देश के कई राज्यों में विरोध हो रहा है। बिहार में प्रदर्शनकारियों ने 20 से ज्यादा जिलों में तांडव मचाया। हालत देखते हुए 20 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। पिछले तीन दिनों से बंद ही हैं। इससे इन जिलों के लोग खासा परेशान भी हैं। हालांकि, इस बीच दिलचस्‍प खबर बक्‍सर से आ रही है। बक्‍सर जिले में भी इंटरनेट बंद है, लेकिन यहां के लोगों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है। इसकी वजह है गंगा के घाट पर लगा युवाओं का मेला।

Bihar internet shutdown Due to agneepath scheme protest, but the people of buxar are enjoy UP service by-going to the banks of Ganga

हां जी, बक्सर में गंगा के घाट पर लोगों खासकर युवाओं का मेला जैसा लग रहा है। चूंकि, बक्‍सर जिले की सीमा उत्‍तर प्रदेश के बलिया और गाजीपुर जिले से लगती है, ऐसे में यहां मुख्‍य तौर पर गंगा नदी बिहार और यूपी को अलग करती है। गंगा के किनारे पहुंचने पर यहां दोनों राज्‍यों का मोबाइल नेटवर्क मिलने लगता है। एक वक्‍त था जब मोबाइल सेवा प्रदाता रोमिंग चार्ज वसूलते थे, तो बक्‍सर के लोगों के लिए समस्‍या थी। हालांकि, अब वो समस्या नहीं है। जिला मुख्‍यालय सहित गंगा किनारे के तमाम गांवों के युवा अपने मोबाइल में मैनुअल सेटिंग के जरिए यूपी की ओर जारी इंटरनेट सेवा का लाभ ले रहे हैं।

Bihar internet shutdown Due to agneepath scheme protest, but the people of buxar are enjoy UP service by-going to the banks of Ganga

एक बुजुर्ग ने बताया कि, बक्‍सर के लोग ऐसा ही शराबबंदी के मामले में भी करते हैं। शराब पीने के शौकीन यहां पुल के रास्‍ते टहलते हुए 10 से 15 मिनट में यूपी पहुंच जाते हैं। चूंकि, बिहार में तो घोषित शराबबंदी है, ऐसे में लोग यूपी के नजदीकी इलाकों में चले आते हैं और खूब मस्ती करते हैं। अब नेट बंद होने से मोबाइल वाले लोग फिर गंगा तट के आस-पास टहलते नजर आ रहे हैं। शाम को तो यहां मेला जैसा ही नजारा हो जा रहा है।

Recommended Video

    Agnipath Scheme Violence: Railway को कितने अरब का नुकसान | Agnipath Protest | वनइंडिया हिंदी | *News
    Bihar internet shutdown Due to agneepath scheme protest, but the people of buxar are enjoy UP service by-going to the banks of Ganga

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+