बिहारः स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने लगवाया टीका, कहा- बाहर से आने वालों के चलते बढ़ा है केस

पटना। देश के सभी राज्यों में गुरुवार से 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना का वैक्सीन लगना शुरू हो गया। इसी कड़ी में बिहार भी वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय अपनी पत्नी के साथ आईजीआईएमएस पहुंच कर वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया की उन्होंने को-वैक्सीन का टीका लिया है। इसके साथ ही सभी लोगों से अपील करते हुए मंगल पांडेय ने कहा कि जो भी लोग 45 साल से ज्यादा के उम्र के हैं वो वैक्सीन जरूर लें। केंद्र के गाइडलाईन के बाद आज से सभी जगह वैक्सीन की शुरुआत कर दी गई है।

bihar health minister mangal pandey statement on corona vaccination

मंत्री मंगल पांडेय ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि बिहार में अन्य राज्यों के मुकाबले कोरोना पॉजिटिव की संख्या बहुत कम है, बावजूद इसके सभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा की बिहार मे फिलहाल 1580 पॉजिटिव मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार सतर्कता बनाये हुए है पर लोग सतर्क रहें और मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि होली मानने बाहर से आए लोगों के चलते संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक बिहार में 29 लाख लोगों ने वैक्सीन ले लिया है। लोगों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि कोरोना के रोकथाम के लिए सरकार हर कीमत पर लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+