बिहारः बाइक से आ रहे युवक और युवतियों के फूला था पेट तो पुलिस ने रोक कर ली तलाशी फिर

गोपालगंज। बिहार राज्य में शराबबंदी लागू होने के बाद भी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से शराब मिलने और उसकी तस्करी का मामला सामने आता रहा है। तस्करी करने वाले कभी सिलेंडर में भर कर तो कभी बिस्किट के डिब्बे में शराब की तस्करी करते हैं। ताजा मामला गोपालगंज जिले के बंजारी मोड़ के पास का है, जहां पुलिस ने एक बाइक पर सवार युवक व दो युवतियों को रोका।

bihar gopalganj police caught smugglers of alcohol

तीनों का पेट फूला हुआ था, जिसे देखकर पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने रोककर उनकी तलाशी ली गई तो तीनों के पेट से शराब की बोतलें मिली। तीनों ने टेप से शराब की बोतलों को अपने पेट में बांध रखा था और उसे बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार कर तीनों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान हरपुर गांव के रहने वाले विपेंदर राम और मरा गांव की रहने वाली प्रीति और अंजली के रूप में हुई है।

बता दें कि बीते बुधवार को गोपालगंज के बरौली प्रखंड में शराब त्सकर एक स्कॉर्पियो में शराब छुपाकर तस्करी के लिए लेकर जा रहे थे कि बीच में ही पुलिस को देखते ही ड्राइवर डर गया और स्कॉर्पियो ट्रक से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार सहित दो की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ेंः मुजफ्फरपुरः जिंदा जलाई गई युवती ने पटना में तोड़ा दम, दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपियों ने जला दिया था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+