गोपालगंजः 8 लोगों से भरी नाव गंडक नदी में पलटी, सर्च ऑपरेशन जारी

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के पतहरा गांव में मौजूद गंडक नदी में यात्रियों से भरी नाव पलट गई। इस दौरान नाव में कुल 8 लोग सवार थे। 5 लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली तो वहीं तीन लोग लापता हैं, जिनका रेस्कयू किया जा रहा है। तीनों लापता पतहरा गांव के निवासी हैं। नाव हादसा सोमवार की सुबह 10 बजे के आसपास हुआ है। तेज बहाव और नाव में लोगों के अधिका होने पर इस हादसा का कारण बताया जा रहा है।

bihar gopalganj gandak river boat accident rescue continue

वहीं नाव के पलटने की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पूरे दल-बल के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। जादोपुर थानाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। वहीं इस मामले में सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि जादोपुर के पतहरा में नाव हादसा हुआ है। हादसे के दौरान नाव पर कुछ 8 लोग सवार थे। सभी लोग नदी की दूसरी तरफ तरबूज लाने जा रहे थे। नदी के दूसरी तरफ जैसे ही नाव पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर पलट गई।

थानाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि नाव के डूबते ही उसपर सवार 8 लोग भी नदी में डूब गए। हालांकि, 5 लोग तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। वहीं इस हादसे में तीन लोग लापता हैं, जिनकी शिनाख्त अरुण कुमार, प्रियंका और गुड़िया के रूप में हुई है। इन तीनों की खोजबीन चल रही है।

वहीं, मुजफ्फरपुर से एनडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है। अभी स्थानीय गोताखोोंर की मदद से तीनों की तालाश की जा रही है। कई ग्रामीण भी नदी में तैर कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे है। सदर सीओ ने मृतक के परिजनों को 4- 4 लाख मुआवजा देने की बात कही है।

इसके अलावा आपको बता दें कि बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के मैनमा में एक नाइ की गांव के कुछ लड़कों ने मिलकर हत्या कर दी। गांव के मनटोलिया निवासी दिनेश ठाकुर का सैलून है, जो लॉकडाउन के चलते बंद था। वहीं कुछ युवक सैलून खोलकर बाल-दाढ़ी बनाने का उसपर दबाव बना रहे थे।

लेकिन वह दुकान खोलने से मना करता रहा। इसके बाद शनिवार की शाम को आरोपित युवक विपिन, सुर, कालू सहित कुछ युवक उसे घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद नाइ दिनेश रात में घर नहीं लौटा। सुबह जब खोजबीन हुई तो उसका शव कुशहा पोखर के पास मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+