बिहार में बाढ़ से हाहाकार! नेपाल की बारिश से कोसी-गंडक-बागमती उफान पर, कई जिलों में घरों में घुसा पानी

नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब बिहार की नदियों पर साफ दिखाई देने लगा है। कोसी, गंडक और बागमती समेत कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते उत्तर बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का पानी गांवों और घरों तक पहुंच गया है।

कहीं स्कूलों में पानी भर गया है तो कहीं सड़क और बांध टूटने से आवागमन ठप हो गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

bihar flood heavy rain

कोसी में बढ़ा पानी, 33 फाटक खोले गए

कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद स्थिति पर प्रशासन की नजर है। कोसी बैराज से करीब 2 लाख 43 हजार 170 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बढ़ते जल दबाव को नियंत्रित करने के लिए बैराज के 33 फाटक खोल दिए गए हैं। जल संसाधन विभाग लगातार नदी के जलस्तर और पानी के प्रवाह की निगरानी कर रहा है। सीमावर्ती इलाकों और तटबंध के अंदर रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

बगहा में गर्दन तक पहुंचा बाढ़ का पानी

बगहा में नेपाल के तराई और जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश का असर गंडक नदी पर दिखाई दे रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से लक्ष्मीपुर रामपुरा पंचायत के कई निचले इलाकों में पानी घुस गया है। चकदवा, झंडू टोला और बीन टोली समेत कई गांव प्रभावित हैं। कई जगहों पर पानी कमर से ऊपर और कुछ इलाकों में गर्दन तक पहुंच गया है, जिससे लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है।

मुजफ्फरपुर में स्कूल तक पहुंचा बाढ़ का पानी

मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड में बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बर्री और बासघट्टा पंचायत समेत कई गांव बाढ़ की चपेट में आने लगे हैं। बर्री पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में करीब दो से ढाई फीट तक पानी भर गया है। स्कूल परिसर और कक्षाओं में पानी पहुंचने के बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें घर भेजना पड़ा। इससे पढ़ाई भी प्रभावित हुई है।

बांध टूटा, 50 फीट सड़क पानी में समाई

कटरा में बाढ़ के बीच बांध टूटने से बाथ से पुरैनिया जाने वाली सड़क भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। करीब 50 फीट तक सड़क टूट गई है और उसके ऊपर से पानी का तेज बहाव जारी है। तेज बहाव की वजह से सड़क के किनारे लगातार कटाव हो रहा है। ऐसे में इस रास्ते से आवागमन लगभग पूरी तरह प्रभावित हो गया है और ग्रामीणों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।

गंगा-कोसी के बढ़ते जलस्तर से बढ़ा दबाव

गंगा और कोसी के जलस्तर में बढ़ोतरी से नवगछिया पुलिस जिला के तटवर्ती इलाकों में भी तटबंधों पर दबाव बढ़ रहा है। इस्माईलपुर-बिंद टोली, राघोपुर, मदरौनी और जेबी चोरहर जैसे इलाकों में नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पानी बढ़ने से ग्रामीणों को खेत, घर और तटबंध की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। हालात बिगड़ने पर निचले इलाकों में खतरा और बढ़ सकता है।

घर-खेत बचाने की चुनौती, प्रशासन पर नजर

बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। ग्रामीणों के सामने अब सिर्फ आवागमन नहीं, बल्कि घर और खेत बचाने की भी चुनौती है। पानी बढ़ने से फसलों को नुकसान का खतरा है और निचले इलाकों के घरों में पानी घुसने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में प्रभावित लोगों की नजर प्रशासन की राहत और बचाव कार्रवाई पर है। अब देखना होगा कि हालात को संभालने के लिए प्रशासन कितनी तेजी से कदम उठाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+