Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Exit Poll: अनंत सिंह से ओसामा शहाब–बाहुबलियों की 10 सीटों का क्या है हाल, जानें एग्जिट पोल के नतीजे?

Bihar Exit Poll 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है और अब सभी की निगाहें 14 नवंबर पर टिक गई हैं, जब 243 सीटों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इनमें से करीब 10 सीटें ऐसी हैं, जिन पर सीधे या परोक्ष रूप से बाहुबलियों का वर्चस्व है।

किसी सीट पर खुद बाहुबली मैदान में हैं, तो कहीं उनके परिवार के सदस्य किस्मत आजमा रहे हैं। इन सीटों पर मुकाबला न सिर्फ दिलचस्प है, बल्कि एग्जिट पोल्स ने कई जगह अप्रत्याशित नतीजे दिखाए हैं। बिहार की इन 10 सीटों पर बाहुबल और सियासत का दिलचस्प संगम देखने को मिल रहा है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक कई पुराने चेहरे पिछड़ते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ नई पीढ़ी के बाहुबली राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।

Bihar Exit Poll 2025 Result

1. मोकामा विधानसभा सीट (अनंत सिंह VS वीणा देवी)

मोकामा की सीट हमेशा से सुर्खियों में रही है और इस बार भी मुकाबला बेहद गर्म है। एक तरफ हैं बाहुबली अनंत सिंह, जो जदयू के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं, तो दूसरी ओर हैं राजद की प्रत्याशी वीणा देवी, जो सूरजभान सिंह की पत्नी हैं।

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में अनंत सिंह को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि न्यूज पिंच के सर्वे में वीणा देवी आगे बताई गई हैं। मोकामा भूमिहार बहुल इलाका है, जहां अनंत सिंह की रॉबिनहुड जैसी छवि लोगों के बीच अब भी असर रखती है। दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद भूमिहार वोटर बड़ी संख्या में अनंत सिंह के समर्थन में एकजुट नजर आ रहे हैं। हालांकि पिछड़े और दलित वोटरों का झुकाव वीणा देवी की तरफ भी है, जिससे मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है।

2. दानापुर विधानसभा सीट (रीतलाल यादव VS रामकृपाल यादव)

दानापुर में बाहुबली रीतलाल यादव और बीजेपी नेता रामकृपाल यादव के बीच इस बार सीधा मुकाबला है। पहले रीतलाल पीछे माने जा रहे थे, लेकिन अब एग्जिट पोल्स में मुकाबला बराबरी का दिख रहा है। रीतलाल की आपराधिक छवि शहरी इलाकों में उनके खिलाफ जा रही है, जबकि ग्रामीण वोटरों के बीच उनकी पकड़ अब भी मजबूत है। दूसरी ओर, रामकृपाल यादव को केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास के मुद्दे पर बढ़त मिल रही है।

3. ब्रह्मपुर विधानसभा सीट (हुलास पांडे VS शंभू नाथ यादव)

ब्रह्मपुर में चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) के उम्मीदवार हुलास पांडे पिछड़ते नजर आ रहे हैं। RJD प्रत्याशी शंभू नाथ यादव एग्जिट पोल में आगे हैं। यहां यादव और मुस्लिम मतदाताओं का गठजोड़ RJD को फायदा दे रहा है। हुलास पांडे के पक्ष में सवर्ण वोट तो हैं, लेकिन ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में नाम आने से उस वोट बैंक में भी दरार दिख रही है।

4. रघुनाथपुर सीट (ओसामा शहाब VS विकास कुमार सिंह)

सीवान की रघुनाथपुर सीट पर दिवंगत बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को बढ़त मिलती दिख रही है। उनके सामने जदयू के विकास कुमार सिंह मैदान में हैं। ओसामा को शहाबुद्दीन की सहानुभूति वोटों का फायदा मिल रहा है। बीजेपी के टॉप नेताओं द्वारा ओसामा पर निशाना साधने से मुस्लिम और यादव वोटर उनके समर्थन में संगठित हो गए हैं।

5. नवादा सीट (विभा देवी VS कौशल यादव)

नवादा में दो बाहुबली परिवारों के बीच मुकाबला है। RJD के कौशल यादव को इस बार बढ़त मिल रही है, जबकि जदयू की विभा देवी (राजबल्लभ यादव की पत्नी) पिछड़ रही हैं। विभा देवी की महिलाओं में पकड़ है, लेकिन जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज के उतरने से भूमिहार वोटों में बंटवारा हो गया है। यही कारण है कि इस बार कौशल यादव आगे नजर आ रहे हैं।

6. वारिसलीगंज सीट (अनीता देवी VS अरुणा देवी)

वारिसलीगंज में बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी आगे चल रही हैं। उनके सामने हैं बीजेपी की अरुणा देवी, जो 90 के दशक के बाहुबली अखिलेश सिंह की पत्नी हैं। इस सीट पर अगड़ा बनाम पिछड़ा की लड़ाई है, और पिछड़ा वर्ग का वोट बैंक इस बार अनीता के पक्ष में गया है। एग्जिट पोल्स में उन्हें बढ़त दिखाई गई है।

7. लालगंज सीट (शिवानी शुक्ला VS संजय सिंह)

लालगंज से बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला चुनाव मैदान में हैं, लेकिन बीजेपी के मौजूदा विधायक संजय सिंह आगे चल रहे हैं। संजय सिंह की सधी हुई छवि और विकास कार्यों ने उन्हें बढ़त दिलाई है। शिवानी को अपने पिता के नाम का लाभ तो मिल रहा है, मगर कांग्रेस के नाराज वोटरों ने समीकरण थोड़ा बिगाड़ दिया है।

8. मांझी सीट (रणधीर सिंह VS सत्येंद्र यादव)

मांझी में बाहुबली प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। महागठबंधन की ओर से सत्येंद्र यादव दोबारा मैदान में हैं, लेकिन एंटी-इनकम्बेंसी उनके खिलाफ काम कर रही है। राजपूत और कुर्मी वोट रणधीर सिंह के पक्ष में मजबूती से खड़े हैं, जबकि यादव और मुस्लिम वोट RJD प्रत्याशी के साथ हैं।

9. एकमा सीट (मनोरंजन सिंह धूमल VS श्रीकांत यादव)

एकमा से जदयू उम्मीदवार मनोरंजन सिंह धूमल के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एग्जिट पोल में RJD के श्रीकांत यादव को बढ़त मिल रही है। धूमल सिंह के पास सवर्ण वोटों का सपोर्ट है, लेकिन अपराधी छवि के कारण उन्हें बनिया और पिछड़े वोटरों का साथ नहीं मिल रहा।

10. नबीनगर सीट (चेतन आनंद VS आमोद चंद्रवंशी)

नबीनगर में अनंत मोहन के बेटे और जदयू प्रत्याशी चेतन आनंद इस बार आगे चल रहे हैं। महागठबंधन की तरफ से आमोद चंद्रवंशी मैदान में हैं। राजपूत बहुल इस इलाके में चेतन को जातीय समर्थन मिल रहा है। उनकी मां लवली आनंद और पिता आनंद मोहन की राजनीतिक पकड़ ने भी वोटरों पर असर डाला है।

Bihar Exit poll 2025 Result: 12 एग्जिट पोल के आंकड़े देखें

1. दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 145-160 विधानसभा सीट
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 73-91 विधानसभा सीट
अन्य: 5-10

2. मैट्रिज-IANS

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 147-167
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक):70-90
अन्य: 0

3. P-MARQ

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 142-162
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 80-98
जनसुराज: 1-4
अन्य: 0-3

4. People's Insight

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-148
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 87-102
जनसुराज: 0-2
अन्य: 3-6

5. JVC एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 135-150
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 88-103
जनसुराज: 0-1
अन्य: 3-6

6. Chanakya Strategies एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 130-138
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 100-108
जनसुराज: 0-0
अन्य: 3-5

7. Peoples Pulse एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-159
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 75-101
जनसुराज: 0-5
अन्य: 2-8

8. टाइम्स नाऊ एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 143
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 95
जनसुराज: 0-5
अन्य: 5

9. न्यूज 24 एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-159
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 71-101
जनसुराज-0-5
अन्य: 2-8

10. न्यूज 18 एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 140-150
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 85-95
अन्य: 5-5

11. Axis My India

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 121 से 141
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 98-118
अन्य: 0-2

12. CNX एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 150 से 170
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 70 से 90
अन्य: 1-3

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+