बिहार चुनाव से पहले सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव, पप्पू यादव की बढ़ाई गई सुरक्षा, जानें किसको मिली कौन-सी श्रेणी
Bihar VIP leaders security Upgrade: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य सरकार ने VIP नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राजद नेता तेजस्वी यादव, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव समेत कुल छह नेताओं की सुरक्षा श्रेणी को अपग्रेड किया गया है। माना जा रहा है कि चुनावी माहौल और बढ़ते राजनीतिक तापमान को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
सरकार के फैसले के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव पप्पू यादव की सुरक्षा दी बढ़ा दी गई है। इनके अलावा नीरज कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू और प्रदीप कुमार सिंह की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। चुनावी मौसम में नेताओं की सुरक्षा को लेकर यह कदम राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।

किसको मिली किस श्रेणी की सुरक्षा
- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहले से Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी। अब इसमें ASL (Escort Security Layer) जोड़ी गई है, यानी सुरक्षा का दायरा और मजबूत हो गया है।
- तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष - पहले Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा थी, जिसे अपग्रेड कर अब Z श्रेणी कर दिया गया है।
- पप्पू यादव (निर्दलीय सांसद, पूर्णिया) - इन्हें Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
- नीरज कुमार (जेडीयू नेता) - सुरक्षा श्रेणी में इजाफा, अब पहले से अधिक सुरक्षाकर्मी और कवरेज मिलेगा।
- ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू (भाजपा विधायक) - सुरक्षा स्तर को अपग्रेड किया गया है, अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी।
- प्रदीप कुमार सिंह (पूर्व सांसद) - सुरक्षा व्यवस्था में सुधार और श्रेणी बढ़ाई गई है।
ये भी पढ़ें Bihar Chunav: पटना में लगे Nishant Kumar के पोस्टर, नीतीश के लाल की राजनीति में आने की अटकलें फिर हुई तेज
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अब होगी अभेद कवच व्यवस्था
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को अब Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके साथ ही उन्हें ASL (Advance Security Liaison) टीम का भी सहारा मिलेगा। इसका मतलब है कि जहां भी सम्राट चौधरी का कार्यक्रम होगा, वहां कार्यक्रम से पहले सुरक्षा टीम मौके पर पहुंचकर पूरी जगह की जांच-पड़ताल करेगी, खतरे के सभी संभावित पहलुओं का आकलन करेगी और सुरक्षा मानकों की समीक्षा के बाद ही 'ग्रीन सिग्नल' देगी।
पहले उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन अब Z प्लस के साथ ASL जुड़ने से उनकी सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत व अभेद हो गई है। इसका उद्देश्य किसी भी संभावित खतरे को पहले ही भांपकर निष्प्रभावी करना और डिप्टी सीएम की हर मूवमेंट को सुरक्षित रखना है।
ये भी पढ़ें Bihar Chunav 2025: हाजीपुर में भावुक हुए चिराग पासवान, कहा- पिता के अधूरे सपनों को पूरा करना मेरा कर्तव्य












Click it and Unblock the Notifications