Bihar Elections 2025: 'दम है तो भाजपा से अकेले होकर लड़ाे चुनाव', तेज प्रताप ने चिराग पासवान को दी चुनौती
Bihar Elections 2025: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले तेज प्रताप चुनावी तैयारियों के बीच तेज प्रताप ने विपक्षी नेताओं पर हमला तेज कर दिया है।
23 सितंबर 2025 (मंगलवार) को लालू के बड़े तेज प्रताप ने सीधे दिवंगत नेता रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान को सीधी चुनौती दे डाली है। तेज प्रताप ने चुनौती दी है कि अगर दम है तो चिराग अकेले दम पर चुनाव लड़े।

अपनी अलग पार्टी से बिहार चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके तेज प्रताप यादव ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान से सवाल किया कि अगर उनमें हिम्मत है, तो वे भाजपा के साथ गठबंधन क्यों कर रहे हैं? यदि चिराग पासवान वास्तव में बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की क्षमता रखते हैं, तो उन्हें पहले भाजपा का साथ छोड़ना चाहिए। सीधी चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो भाजपा से अलग होकर सभी सीटों पर चुनाव लड़कर दिखाएं।
चिराग पासवान ने कांग्रेस और आरजेडी को दी है ये चुनौती
तेज प्रताप का ये बयान ऐसे समय में आया है जब एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम दौर में हैं और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगामी बिहार चुनावों को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की पटना बैठक को 'वर्चस्व की लड़ाई' करार दिया। उन्होंने व्यंग्य कसते हुए आरजेडी और कांग्रेस को बिहार में अकेले चुनाव लड़ने की चुनौती दी। पासवान ने कहा, "बिहार में एक बार अकेले चुनाव लड़कर तो दिखाएं, खोने के लिए आरजेडी और कांग्रेस के पास कुछ है क्या?"
एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर चिराग ने किया ये दावा
इसके अलावा एनडीए में सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि सम्मानजनक सीटों पर कोई समझौता नहीं होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पासवान ने संकेत दिया कि नवरात्रि के दौरान सीट बंटवारे की घोषणा हो सकती है।
तेज प्रताप चला रहे ये अभियान
गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव अपना राजनीतिक अभियान "जनशक्ति जनता दल" के नाम से चला रहे हैं और उन्होंने बिहार के छोटे दलों के साथ गठबंधन भी किया है। उनकी योजना महुआ सीट से चुनाव लड़ने की है। तेज प्रताप ने यह भी स्पष्ट किया कि इस पेज को उनकी आईटी टीम ने तैयार किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य जनता से सीधे जुड़ना है। यह नया मंच उनके और समर्थकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने में मदद करेगा।












Click it and Unblock the Notifications