Bihar Election Results: बिहार में NDA की सुनामी पर पर राहुल–तेजस्वी का छलका दर्द,कहा-' मैदान बराबर नहीं था’
Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने जहां NDA को ऐतिहासिक बढ़त दिलाकर राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है, वहीं INDIA ब्लॉक इन नतीजों को "अनफेयर", "चौंकाने वाला" और "वोट चोरी का नतीजा" बता रहा है।
चुनाव आयोग ने 14 नवंबर को अंतिम परिणाम घोषित किए, जिसमें NDA ने 243 में से 202 सीटें जीतकर अभूतपूर्व सफलता हासिल की, जबकि महागठबंधन मात्र 35 सीटों पर सिमट गया। चुनाव परिणाम आने के बाद INDIA ब्लॉक ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई, जिसमें धांधली से लेकर संस्था के दुरुपयोग तक के आरोप शामिल रहे।

राहुल-तेजस्वी से लेकर स्टालिन तक-क्या कहा विपक्ष ने?
राहुल गांधी का बड़ा बयान: "चुनाव शुरुआत से ही अनफेयर था"
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सबसे पहले नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार का चुनाव निष्पक्ष नहीं था। उन्होंने X पर लिखा- मैं बिहार के लाखों मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने महागठबंधन पर विश्वास जताया। यह परिणाम बेहद चौंकाने वाला है। यह चुनाव शुरुआत से ही निष्पक्ष नहीं था।
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है, और कांग्रेस तथा INDIA ब्लॉक इस परिणाम की गहरी समीक्षा करेंगे।
तेजस्वी यादव का गणित: 'वोट हमारा, सीट उनकी कैसे?'
RJD नेता और महागठबंधन के सीएम चेहरे तेजस्वी यादव ने वोट शेयर का डेटा साझा करते हुए चुनाव में धांधली का आरोप लगाया।
उन्होंने लिखा-
- "RJD: 1.8 करोड़ वोट = 25 सीटें
- BJP: 96 लाख वोट = 91 सीटें
- JDU: 90 लाख वोट = 83 सीटें...
- यह रिगिंग पावर, सिस्टम और एजेंसियों के सहयोग से संभव है।"
तेजस्वी ने कहा कि जनता ने RJD को सबसे ज्यादा वोट दिए, लेकिन सीटों में NDA आगे निकल गया-यह 'राजनीतिक गणित' से अधिक 'चुनावी खेल' जैसा दिखता है।
मल्लिकार्जुन खड़गे बोले: संघर्ष लंबा है, जारी रहेगा
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने नतीजों का सम्मान करते हुए भी चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा-"हम उन ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे जो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही हैं। यह लड़ाई लंबी है और इसे हम पूरी ईमानदारी से लड़ेंगे।"
'जो जीता वही सिकंदर': सुप्रिया सुले का फिल्मी टिप्पणी
NCP (SCP) नेता सुप्रिया सुले ने NDA को बधाई देते हुए कहा-जो जीता वही सिकंदर। हम अपनी हार की समीक्षा करेंगे। नतीजे साफ हैं। उनकी टिप्पणी विपक्ष और सत्ता दोनों के लिए एक प्रतीकात्मक संदेश देती है।
MK स्टालिन ने ECI को सुनाई खरी-खरी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन ने DMK की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा-यह नतीजे ECI के गैरजिम्मेदाराना रवैये और साख में गिरावट को उजागर करते हैं। देश को एक मजबूत और निष्पक्ष चुनाव आयोग चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी संदेश स्पष्ट है और INDIA ब्लॉक को नई रणनीति बनानी होगी।
प्रियंका चतुर्वेदी का सुझाव: 'महिलाओं पर ज्यादा ध्यान दें'
Shiv Sena (UBT) की प्रियंका चतुर्वेदी ने विपक्ष को सलाह दी कि बिहार में महिलाओं का रिकॉर्ड मतदान दिखाता है कि रणनीति में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा-विपक्ष महिलाओं से बात करे। बिना उनके कोई विकल्प नहीं बन सकता।
शशि थरूर का आत्मचिंतन: 'मुझे बुलाया नहीं गया था'
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि परिणाम बेहद गंभीर आत्मचिंतन की मांग करते हैं। उन्होंने यह भी कहा-मुझे चुनाव प्रचार के लिए बुलाया नहीं गया था, इसलिए मैं नहीं बता सकता कि कहां गलती हुई। उनका बयान कांग्रेस की आंतरिक राजनीति पर भी संकेत देता है।
भारी जनादेश के बाद भी विपक्ष की करारी हार
बिहार के नतीजों ने कई इशारे दिए जिसने सबको सोचने पर जिसमें NDA का संगठनात्मक नेटवर्क और नेतृत्व जनता के साथ जुड़ा रहा। INDIA ब्लॉक को रणनीतिक और जमीनी स्तर पर गहरी समीक्षा की जरूरत है। आने वाले दिनों में यह बहस और तेज होगी कि बिहार का चुनाव जनादेश था या गणित, और किस रणनीति ने NDA को यह बड़ी जीत दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications