नतीजों से पहले तेजस्वी ने दी अपने नेताओं को नसीहत, पीएम के खिलाफ न करें कोई टिप्पणी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election Results) के वोटों की गिनती (Counting) शुरू हो गई है। धीरे-धीरे सभी सीटों पर रुझान आने शुरू हो गए हैं। कुछ ही देर में सभी सीटों पर तस्वीर साफ हो जाएगी। लेकिन उससे पहले पार्टी के शीर्ष नेताओं की कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों को लेकर निर्देश भी आने शुरू हो गए हैं। मतगणना से ठीक पहले तेजस्वी यादव ने अपने नेताओं को साफ निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ भी अल-बल मत बोलें।

Recommended Video

      Bihar Election Result 2020:Tejashwi Yadav की नसीहत,PM Modi के खिलाफ ना करें टिप्पणी | वनइंडिया हिंदी
      bihar election results 2020 tejashwi yadav give direction to his leaders for not speak against pm modi

      तेजस्वी यादव ने अपने घर के बाहर खड़े नेताओं को मतगणना शुरू होने से पहले बुलाया और स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि परिणाम कुछ भी हो कोई भी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि कई नेता कैमरे के सामने पीएम मोदी के खिलाफ बोल रहे हैं जो ठीक नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा कि इस तरह का बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

      बता दें कि अब से कुछ ही देर में ये भी तय होने लगेगा किस इस बार के चुनाव में जीत का सेहरा ​किसके सिर पर सजने वाला है। एग्जिट पोल पर नजर दौड़ाएं तो तेजस्वी यादव इस बार के चुनाव में भावी मुख्यमंत्री के रूप में देखे जा रहे हैं।

      बताते चलें कि, बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम के साथ ही आज वाल्मीकिनगर संसदीय उपचुनाव के परिणाम भी जारी होंगे। ऐसे में बिहार ​भाजपा के नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि यहां एनडीए चुनाव जीतेगा। शाहनवाज ने मंगलवार को अपने ट्विटर पर लिखा- 'जीतेगा एनडीए। जीतेगा बिहार।'

      शुरुआती रुझानों में राजद और कांग्रेस का गठबंधन बढ़त की ओर दिख रहा था लेकिन धीरे-धीरे चुनाव में बेहद नजदीकी हो गया है। इस समय एनडीए और यूपीए में कड़ी टक्कर दिख रही है। एक बार तो एनडीए ने यूपीए से बढ़त बी बना ली थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+