बिहार में 10 बजे तक के रुझान: जानिए कौन चल रहा है आगे

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आज रिजल्‍ट डे है और नतीजों से पहले रूझान आने शुरू हो गए हैं। 10 बजे तक जो संकेत रूझानों से मिल रहे हैं, वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के लिए गुड न्‍यूज की तरह हैं। शुरुआत में तेजस्‍वी यादव की अगुवाई वाला राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की अगुवाई वाला महागठबंधन लीड कर रहा था। लेकिन फिलहाल भाजपा, जेडीयू का अगुवाई वाला राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) आगे हो गया है। एनडीए और आरजेडी के बीच कांटे की टक्‍कर देखी जा सकती है।

bihar-100.jpg

3 सीटों से आगे हुआ NDA

10 बजे तक के रूझानों में एनडीए 108 सीटों पर तो महागठबंधन 103 सीटों पर आगे चल रहा है। साल 2015 में हुए चुनावों में पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सीएम नीतीश कुमार ने पहले आरजेडी के साथ मिलकर ही सरकार बनाई थी। लेकिन साल 2017 में उन्‍होंने आरजेडी का साथ छोड़ दिया और फिर राज्‍य में बीजेपी के साथ मिलकर उन्‍होंन सरकार चलाई। इस बार बिहार का चुनाव का काफी दिलचस्‍प हो गया है क्‍योंकि मैदान में 1,2 नहीं पूरे चार गठबंधन हैं। पहला गठबंधन केंद्र में सत्‍ता पर काबिज राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) है जिसमें जेडीयू और बीजेपी के अलावा जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और सहनी की विकासशील इंसान पार्टी शामिल है। दूसरा गठबंधन तेजस्‍वी यादव की अगुवाई वाले आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी दलों महागठबंधन है। तीसरे गठबंधन में कुशवाहा की रालोसपा, बीएसपी, जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम शामिल है, जबकि चौथे गठबंधन में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रेशेखर है। बिहार में इस बार कोविड-19 को देखते हुए तीन चरणों में मतदान हुए थे। 28 अक्‍टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोटिंग के साथ ही तीनों चरण खत्‍म हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+