Bihar Election Result: नतीजों से पहले ही जेडीयू के खेमे का जोश हाई, 'टाइगर जिंदा है' के लगे पोस्टर
Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे, लेकिन इससे पहले ही पटना में पोस्टर लगने लगे हैं। महागठबंधन के नेता जहां एग्जिट पोल का बहिष्कार कर रहे हैं, तो दूसरी ओर एनडीए नेताओं का जोश हाई है। पटना में अभी से पोस्टर वार शुरू हो गया है। नीतीश कुमार के समर्थकों ने 'टाइगर अभी जिंदा है' का पोस्टर लगाया है। जेडीयू कार्यालय के सामने यह पोस्टर लगाया गया है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
विधानसभा चुनाव नतीजों को देखते हुए पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। ईवीएम और वीवीपैट को दो लेयर की सुरक्षा में रखा गया है। काउंटिंग सेंटर पर भी सुरक्षा के लिए टीमें मुस्तैद हैं। दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। नतीजे आने में अभी 24 घंटे से भी कम का वक्त है और प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है।

Bihar Election Result: पटना में लगे नीतीश के पोस्टर
बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले लगभग सभी एग्जिट पोल में एनडीए की सत्ता में वापसी की उम्मीद जताई गई है। कुछ एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर का अनुमान जताया गया है। संकेतों के आधार पर दावा किया जा रहा है कि महिला वोटरों के दम पर नीतीश फिर से सीएम की कुर्सी तक पहुंच सकते हैं। इसके बाद से पटना में जेडीयू समर्थकों का जोश हाई है। पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में लिखा है, 'टाइगर अभी जिंदा है!'
पोस्टर पर दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, सवर्ण और अल्पसंख्यकों का भी जिक्र किया गया है। यह पोस्टर एक संदेश देने की कोशिश है कि नीतीश कुमार ने राज्य के मुखिया के तौर पर हर वर्ग और समुदाय के कल्याण का ख्याल रखा है। हालांकि, अब शुक्रवार को मतपेटी खुलने के बाद ही पता चलेगा कि प्रदेश की जनता ने किस पर भरोसा जताया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: इतिहास रच गया बिहार! दो चरणों के मतदान में एक भी री-पोल नहीं, रिकॉर्ड 67% से ज्यादा वोटिंग
Exit Poll पर बरसे तेजस्वी यादव
दूसरी ओर एग्जिट पोल पर तेजस्वी यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि यह एनडीए की सांठ-गांठ से जनता को भरमाने के लिए बनाए गए पोल हैं। उन्होंने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बिहार की जनता ने इस बार बदलाव के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा कि 1995 की जीत से भी ज्यादा बड़ी जीत के साथ हमारी सरकार बनेगी और 18 नवंबर को मैं ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा। 243 विधानसभा सीटों के लिए प्रदेश में इस बार दो फेज में चुनाव हुए थे। दोनों ही फेज में बंपर मतदान हुआ है और वोटिंग के पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Exit Poll: सीमांचल में महागठबंधन को बढ़त, पाटलिपुत्र-मगध में NDA को कितनी सीटें, Axis My India का सर्वे












Click it and Unblock the Notifications