रिजल्ट से पहले तेज प्रताप ने दिया छोटे भाई तेजस्वी को आशीर्वाद, ट्विटर पर लिखा- 'तेजस्वी भवः बिहार'
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आज (10 नवंबर) सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। बिहार के 243 सीटों पर 15 वर्षों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी या 15 वर्षों से राज्य की सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अपनी कुर्सी बचा पाने में कामयाब होंगे। इसका पता आज चल जाएगा। हालांकि, रिजल्ट से पहले तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी को ट्वीट कर आशीर्वाद दिया है। तेजस्वी ने लिखा, 'तेजस्वी भवः बिहार'।
Recommended Video

बता दें कि आरजेडी नेता और महागठबंधन की ओर से सीएम पद के कैंडिडेट तेजस्वी यादव सोमवार 9 नवंबर को 31 साल के हो गए हैं। चुनाव नतीजों का इंतजार कर रहे तेजस्वी ने सादगी से पटना में अपने आवास पर परिवार के बीच अपना जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस मौके पर बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, 'हमने तेजस्वी (उनके जन्मदिन पर) को बहुत ही बड़ा उपहार दिया है। वो सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। नीतीश कुमार के शासन को जनता ने पूरी तरीके से नकार दिया है।'
भाई तेजस्वी के बर्थडे पर तेज प्रताप यादव ने किया ये ट्वीट
तेजस्वी यादव ने परिजनों के साथ आधी रात को बिहार चुनाव नतीजों से ठीक एक दिन पहले अपने बर्थडे पर केक काटा। इस मौके पर उनकी मां राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं। उन्होंने तेजस्वी को जन्मदिन पर आशीर्वाद दिया। वहीं, आरजेडी नेता और हसनपुर सीट से पार्टी उम्मीदवार तेजप्रताप यादव ने भाई तेजस्वी को बर्थडे विश करते हुए उनके बचपन के नाम 'टुटु' कह कर संबोधित किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टूटू .. #HBD_CMTejashwi'। तेजप्रताप यादव ने अपनी शुभकामना में तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम भी बताया है।












Click it and Unblock the Notifications