Bihar Election Result: 30 सीटों पर 1000 से कम वोटों का चल रहा अंतर, कभी भी पलट सकती है बाजी

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के अबतक आए रुझानों में कुछ सीटों पर कांटे की टक्‍कर देखने को मिल रही है। बिहार विधान सभा चुनावों में मतों की गिनती जारी है। दोपहर 3 बजे तक मात्र 40 फीसदी के करीब ही वोटों की गिनती हो पाई है। बिहार में 166 सीटें ऐसी हैं। जहां कांटे की टक्कर चल रही है। यहां प्रत्याशियों के बीच वोटों का अंतर काफी कम है। 30 सीटें ऐसी हैं जहां पर 1000 से कम वोटों का मार्जिन है।

bihar election result 2020 Slim margin in 166 seats in Bihar, 40% of votes counted till 3 pm

वहीं राज्य की 80 सीटें ऐसी हैं जहां पर प्रतिद्धंदियों के बीच वोटों का अंतर 2000 हजार से भी कम है। इसके अलावा 23 सीटों पर प्रत्याशियों के बीच 500 से कम मतों का अंतर चल रहा है।कुछ सीटों पर तो 50 से भी कम वोटों का अंतर है। शाम शाम तीन बजे तक 35 राउंड की मतगणना हो चुकी है। जबकि 40 फीसदी वोट खोले जा चुके हैं। हालांकि यहां यह बात ध्‍यान रखने वाली है कि अभी कई राउंड्स की मतगणना बाकी है। ऐसे में ये रुझान कभी भी पलट सकते हैं। खासतौर से जहां लीड इकाई और दहाई में है।

शेखपुरा से जेडीयू राजद से 48 वोट, नोखा में राजद जेडीयू से 73 वोट, ओबरा में राजद लोजपा से 93 वोट, बेलागंज में राजद जेडीयू से 113 वोट आगे, आरा में सीपीआई(एमएल) बीजेपी से 126 वोट आगे चल रही थी। इसी तरह फूलपरास में जेडीयू, फतुहा में बीजेपी, सीतामढ़ी में बीजेपी, वारिसनगर में जेडीयू, दिनारा में राजद, बढ़ड़िया से राजद, राजगीर से कांग्रेस, कहलगांव से बीजेपी, पटना साहिब से बीजेपी, गया शहर से भी बीजेपी आगे चल रही है लेकिन वोट का अंतर बहुत कम है।

Recommended Video

    Bihar Election Result 2020: चुनाव आयोग ने बताया- देर रात आएंगे नतीजे | वनइंडिया हिंदी

    इस्लामपुर में जहां 82, तो वहीं नरकटियागंज में 100 वोटों का अंतर है। दूसरी ओर नोखा में 70 वोटों का अंतर है और बाजपट्टी में यह अंतर 26 वोटों तक का है। वहीं सुगौली में 69 वोट, एकमा में 200 और आरा में 126 वोट का अंतर है।भाजपा और जदयू गठबंधन को अब तक 35.43 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं जबकि राजद-कांग्रेस महागठबंधन को 32.13 प्रतिशत वोट मिले हैं। बहरहाल, चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 के कारण इस बार मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ायी गई थी और मतगणना देर तक चल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+