Bihar Election Result 2020: दरंभगा ग्रामीण सीट से आरजेडी के ललित यादव की जीत
दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मतों की गिनती जारी है। एनडीए और महागठबंधन पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। रुझानों पर यकीन करें तो बिहार में इस बार भी नीतीश सरकार की वापसी दिख रही है। हालांकि रुझान कभी भी पलट सकते हैं। लेकिन कई सीट ऐसे भी हैं जिनका परिणाम आ चुका है। इसी में से एक है दरभंगा ग्रामीण सीट। यहां से आरजेडी के ललित कुमार यादव जीत गए हैं।

ललित कुमार को टोटल 60975 वोट मिले हैं जो सभी वोटों का 42.15 प्रतिशत है। इस सीट पर दूसरे नंबर पर हैं जेडीयू के प्रत्याशी फराज। आपको बता दें कि दरभंगा ग्रामीण सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक दरभंगा ग्रामीण सीट पर 53.2 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच में था।
पिछले चुनाव में भी जीते थे ललित कुमार यादव
2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सीट पर आरजेडी की जीत हुई थी। आरजेडी के ललित कुमार यादव ने HAMS प्रत्याशी नौशाद अहमद को हराया था। ललित कुमार यादव को कुल 70557 वोट मिले थे और उन्होंने HAMS प्रत्याशी नौशाद अहमद को 34,491 वोटों से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications