Bihar Election Result 2020: महागठबंधन से दूर होती दिखी जीत तो झल्लाए लालू यादव, बंद किया टीवी
Bihar Election Result 2020:
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों का आज ऐलान हो रहा है। बिहार में एनडीए (भाजपा, जदयू, वीआआईपी) और महागठबंधन (कांग्रेस, राजद, वामदल) के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। हालांकि शाम होत-होते एनडीए ने राज्य में बहुमत के आंकड़े यानी 122 को छू लिया है। वहीं महागठबंधन (कांग्रेस, राजद, वामदल) को 114 सीटों पर बढ़त है। चुनाव नतीजों को राजद के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रयाद यादव रांची के केली बंगले में टीवी पर देख रहे थे लेकिन शाम होने के बाद निराश होकर उन्होंने टीवी बंद कर दिया।

एनडीए की लीड देख टीवी किया बंद
टाइम्स नाउ ने अपनी रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि नतीजे देख रहे लालू यादव शाम होने के बाद टीवी बंद कर बाहर आ गए और टहलने लगे। कहीं ना कहीं उन्हें ये महसूस हो गया कि अब जब गिनती आखिरी राउंड की ओर बढ़ने लगी है तो अब शायद यहां राजद और महागठबंधन की वापसी मुश्किल होगी। जिसके बाद उन्होंने टीवी बंद कर देना ही सही समझा।

रांची सजा काट रहे हैं लालू यादव
चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू यादव पिछले दो साल से राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में इलाज करा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए अगस्त में उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड से केली बंगले में शिफ्ट किया गया था। रिम्स निदेशक के केली बंगला में ही इन दिनों लालू यादव रह रहे हैं। बिहार की राजनीति के बड़े चेहरे लालू यादव की गैरमौजूदगी में उनके बेटे लालू प्रसाद यादव राजद का काम देख रहे हैं।

बिहार चुनाव में एनडीए जीत के करीब
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो 243 सीटों में से एनडीए के दल भाजपा को 73, जनता दल यू को 44, वीआईपी को चार, हम को 3 तीन सीटें मिलती दिख रही हैं। राष्ट्रीय जनता दल को 75 सीटों पर करीब-करीब स्पष्ट लीड है। राजद की सहयोगी कांग्रेस की 20 सीटों पर बढ़त है। वामदलों ने भी कांग्रेस और राजद के साथ चुनाव लड़ा है। भाकपा माले को 12 सीटों पर बढ़त मिल रही है। सीपीआई और सीपीएम तीन-तीन सीटों पर बढ़त मिली हुई है। ओवैसी की एआईएमआईएम को पांच, बहुजन समाज पार्टी को एक और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती है।












Click it and Unblock the Notifications