Bihar Election result 2020: बांकीपुर सीट से बुरी तरह हारीं लंदन रिटर्न पुष्पम प्रिया, लगाया EVM हैकिंग का आरोप
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को नतीजे सामने आ रहे हैं। मतगणना की रफ्तार इस बार थोड़ी धीमी है, लेकिन शुरुआती रुझानों में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। जहां एनडीए की सीटों का आंकड़ा बढ़ रहा है तो वहीं विरोधियों के आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले कांग्रेस की ओर से ईवीएम हैक का आरोप लगाया गया तो वहीं अब लंदन रिटर्न और खुद को सीएम उम्मीदवार बताने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने भी ईवीएम हैक होने का आरोप लगाया है। पटना के बांकीपुर से चुनाव हारने से पहले ही पुष्पम प्रिया ने ईवीएम हैक होने का आरोप लगाया। आपको बता दें कि बांकीपुर सीट से बीजेपी के नितिन नवीन ने भारी मतों से जीत हासिल की है। बांकीपुर सीट से पुष्पम प्रिया को मात्र 1500 वोट मिलें और वो तीसरे नंबर पर रही। वही इस सीट पर बीजेपी के नितिन नबीन ने कांग्रेस की टिकट पर खड़े शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव को जबरदस्त मात दी। वहीं मधुबनी की बिस्फी सीट पर भी उनका बुरा हाल है और वो हार के करीब हैं। वहां उन्हें नोटा से भी ढ़ाई गुना कम वोट मिले हैं।

बिहार में ईवीएम हैक-पुष्पम प्रिया चौधरी
बिहार विधानसभा चुनाव( Bihar Election Results 2020) की मतगणना शुरू हो गई है। जहां एनडीए एक बार फिर से सबसे बड़ी पार्टी की तौर पर आगे बढ़ रही है तो वहीं विरोधियों और विपक्षी पार्टियों के हमले भी शुरू हो गए हैं। एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों का फासला बढ़ता जा रहा है वहीं सबसे ज्यादा लोगों की नजर द प्लूरल्स पार्टी की मुखिया और खुद को बिहार के मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी पर है। पुष्पम प्रिया ने दो सीटों से चुनाव लड़ा, लेकिन वो कहीं भी अपना खाता नहीं खोल पाईं।

बुरी तरह हारीं पुष्पम प्रिया
द प्लूरल्स पार्टी की मुखिया पुष्पम प्रिया चौधरी ने दो विधानसभा सीटों से किस्मत आजमाई है। पुष्पम प्रिया ने पटना की बांकीपुर से बुरी तरह हार गई है। उन्हें मात्र 1500 वोट मिले हैं। वहीं मधुबनी की बिस्फी सीट से वो बुरी तरह पिछड़ गई है। वहां उन्हें नोटा( NOTA) से भी कम वोट मिले हैं। बांकीपुर सीट पर बीजेपी के नितिन नवीन ने जीत हासिल की है। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को हराया। वहीं मधुबनी जिले की बिस्फी सीट से उनके खिलाफ राजद से फैयाज अहमद और बीजेपी से हरिभूषण ठाकुर हैं। पुष्पम प्रिनया ने ईवीएम हैक होने का आरोप लगाते हुए ताबड़तोड़ ट्वीट किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बिहार में EVM हैक हो गई है। उन्होंने कहा कि प्लूरल्स पार्टी को मिले वोट एनडीए को ट्रांसफर हो गए।

BJP पर लगाया आरोप
पुष्पम प्रिया ने हार के बाद बीजेपी के ऊपर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगा और ट्वीट कर लिखा कि उनके वोट चोरी किए गए। उन्होंने ईवीएम हैक कर उनके वोट एनडीए को ट्रांसफर करने का आरोप लगाया। पुष्पम प्रिया ने दावा किया कि जिन बूथों पर उनके कार्यकर्ताओं ने उनके सामने वोट डाले वहां उन्हें शून्य वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस फ्रॉड के लिए तैयार नहीं थी। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि 'चोरी किये, ठीक है! उन मशीनों को छोड़ देते जो हमारे बूथों पे थे, वो भी 0 कर दिये! आपको बता दें कि कांग्रेस नेता उदित राज ने भी ईवीएम हैक का आरोप लगाया है।
चोरी किये, ठीक है! उन मशीनों को छोड़ देते जो हमारे बूथों पे थे, वो भी 0 कर दिये! 🙏
— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) November 10, 2020
जहां कार्यकर्ताओं ने मेरे सामने अंदर जाकर वोट डाला, उन बूथों पर मुझे 0 वोट है! 🤣
— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) November 10, 2020
BJP RIGGED THE ELECTION. PLURALS VOTES TRANSFERRED TO NDA ON ALL BOOTHS.
— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) November 10, 2020












Click it and Unblock the Notifications