Bihar election result 2020: जानिए इस बार के चुनाव में बाहुबलियों का क्या है हाल

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का मतगणना जारी है। कई विधानसभा सीटों पर तस्वीरें साफ हो गई हैं। लेकिन अभी भी बहुत सारी सीटों पर रुझान आ रहे है, जिसमें एनडीए महागठबंधन से बहुत आगे चल रही है। एनडीए रुझानों के हिसाब से बहुमत से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। हमेशा की तरह इस बार भी चुनाव में बाहुबली नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि इस बार कई पार्टियों ने बाहुबली नेताओं को सीधे चुनावी टिकट नहीं दिया है। बल्कि उनके रिश्तेदारों को भी मैदान में उतारा है।

bihar election result 2020 perfomance of bahubali in election

अनंत सिंह: मोकामा विधानसभा सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह का मुकाबला एनडीए के प्रत्याशी राजीव लोचन नारायण के साथ है। ताजा रुझान के मुताबिक अनंत सिंह इस वक्त 35 हजार ज्यादा मतों के साथ पहले नंबर पर हैं। जबकि एनडीए प्रत्याशी राजीव लोचन 16 हजार 923 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बता दें कि अनंत सिंह मोकामा विधानसभा से चार बार लगातार जीत हासिल करने के बाद पांचवीं बार किस्मत आजमा रहें है।

नवादा में इस वक्त दो बाहुबलियों के बीच जोरदार टक्कर चल रही है। जदयू प्रत्याशी कौशल यादव के सामने आरजेडी के विधायक रहे बाहुबली राजबल्लभ की पत्नी विभा देवी हैं। राजबल्लभ नाबालिग से रेप के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। ऐसे में आरजेडी ने उनकी पत्नी को चुनाव के मैदान में उतारा है। विभा देवी 23,353 मतों के साथ पहले नंबर पर चल रही हैं। जबकि एनडीए प्रत्याशी कौशल यादव 12,535 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

वहीं भोजपुर में नाबालिग से रेप के मामले में फरार चल रहे हैं विधायक अरुण यादव की पत्नी किरण देवी को इस बार संदेश से आरडेजी ने टिकट दिया है। किरण की जीत लगभग तय लग रही है। वो करीब 50 हजार वोटों से आगे चल रही है. उन्हें अब तक करीब 51 फीसदी वोट मिले हैं। दूसरे नंबर हैं जेडीयू के विजेंद्र यादव। विजेंद्र यादव को 28,467 वोट मिले हैं। जबकि किरण देवी को 78,576 वोट मिले हैं।

आरजेडी के सांसद रह चुके बाहुबली प्रभुनाथ सिंह इन दिनों जेल में सजा काट रहे हैं। इसलिए उनकी जगह आरजेडी ने उनके बेटे को चुनाव मैदान में उतारा है। लालू यादव के करीबी रहे इस पूर्व नेता के बेटे रणधीर सिंह को छपरा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। छपरा में इस वक्त रणधीर सिंह की बीजेपी के डॉक्टर सीएन गुप्ता से जोरदार टक्कर चल रहे है। फिलहाल रणधीर सिंह सौ वोट से आगे हैं। रणधीर सिंह 22, 860 मतों से पहले नंबर पर हैं। जबकि सीएन गुप्ता 19,525 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

इसके अलावा जेल में बंद आनंद मोहन की पत्नी राजद की टिकट पर सहरसा से चुनाव लड़ रही हैं। लेकिन इस वक्त वो भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन से करीब 24 हजार मतों से पीछे चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+