Bihar election result 2020: सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर मुकेश सहनी 5 हजार वोटों से आगे

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। धीरे-धीरे सभी सीटों पर रुझान आने शुरू हो गए हैं। कुछ ही देर में सभी सीटों पर तस्वीर साफ हो जाएगी। मतगणना के दौरान सिमरी बख्तियारपुर सीट पर एनडीए के साथ चुनाव लड़ रही विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी आगे चल रहे हैं।

bihar election result 2020 live simri bakhtiarpur mukesh sahani first

चुनाव आयोग की साइट के मुताबिक, अब तक की मतगणना में वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार मुकेश सहनी को 18,149 वोट मिले हैं। उनके पीछे राजद प्रत्याशी युसुफ सलाउद्दीन हैं जिनको 12,786 वोट मिले हैं। मुकेश सहनी इस सीट पर 5 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

बताते चलें कि, बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम के साथ ही आज वाल्मीकिनगर संसदीय उपचुनाव के परिणाम भी जारी होंगे। ऐसे में बिहार ​भाजपा के नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि यहां एनडीए चुनाव जीतेगा। शाहनवाज ने मंगलवार को अपने ट्विटर पर लिखा- 'जीतेगा एनडीए। जीतेगा बिहार।'

शुरुआती रुझानों में राजद और कांग्रेस का गठबंधन बढ़त की ओर दिख रहा था लेकिन धीरे-धीरे चुनाव में बेहद नजदीकी हो गया है। इस समय एनडीए और यूपीए में कड़ी टक्कर दिख रही है। हालांकि इस वक्त एनडीए महागठबंधन से काफी आगे चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+