Bihar election result 2020: चेरिया बरियारपुर सीट पर JDU प्रत्याशी मंजू वर्मा हार गईं

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे अब धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। वैसे तो रुझानों के हिसाब से एनडीए महागठबंधन से बहुत आगे चल रही है। पर कई जगह एनडीए के प्रत्याशियों की हार भी सामने आने लगी है। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड से विवादों में आने वाली जदयू नेता मंजू वर्मा 40 हजार वोटों से हार गई हैं।

Bihar election result 2020 live manju verma lost cheria bariarpur seat

Recommended Video

      Bihar Election Results 2020: EVM पर उठे सवाल तो Karti Chidambaram ने कही ये बड़ी बात |वनइंडिया हिंदी

      पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट से टिकट मिला था। उनके सामने राष्ट्रीय जनता दल के राजवंशी महतो ने जीत हासिल की है। मुजफ्परपुर कांड के बाद मंजू वर्मा को जेडीयू से निकाल दिया गया था, लेकिन नीतीश ने उन्हें दोबारा टिकट देकर सभी को चौंका दिया था।

      बताते चलें कि, बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम के साथ ही आज वाल्मीकिनगर संसदीय उपचुनाव के परिणाम भी जारी होंगे। ऐसे में बिहार ​भाजपा के नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि यहां एनडीए चुनाव जीतेगा। शाहनवाज ने मंगलवार को अपने ट्विटर पर लिखा- 'जीतेगा एनडीए। जीतेगा बिहार।'

      शुरुआती रुझानों में राजद और कांग्रेस का गठबंधन बढ़त की ओर दिख रहा था लेकिन धीरे-धीरे चुनाव में बेहद नजदीकी हो गया है। इस समय एनडीए और यूपीए में कड़ी टक्कर दिख रही है। एक बार तो एनडीए ने यूपीए से बढ़त बी बना ली थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+