Bihar election result 2020: तेजस्वी यादव के मामा और बसपा उम्मीदवार साधु यादव को मिली हार
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती के बीच कई सीटों पर उम्मीदवार बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रहे। इसी कड़ी में गोपालगंज विधानसभा सीट पर तेजस्वी यादव के मामा और बसपा उम्मीदावर साधु यादव हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीएसपी के साधु यादव को करीब 35 हजार मतों से शिकस्त दी है।

गोपालगंज सीट पर जनता ने एक बार फिर बीजेपी कैंडिडेट और विधायक सुभाष सिंह पर अपना भरोसा जताया। उन्हें 75771 वोट मिले। दूसरे नंबर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के साले और बीएसपी उम्मीदवार साधु यादव रहे। उन्हें 39699 वोट मिले। तीसरे नंबर कांग्रेस उम्मीदवार आसिफ गफूर रहे, उन्हें 36087 मत मिले।
बता दें कि महागठबंधन की तरफ से सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने अपने मामा साधु यादव के खिलाफ गोपालगंज में जनसभा भी की थी। इस दौरान तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि दातुन के फेर में पेड़ में उखाड़ दीजिएगा। बताते चलें कि, बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम के साथ ही आज वाल्मीकिनगर संसदीय उपचुनाव के परिणाम भी जारी होंगे।
शुरुआती रुझानों में राजद और कांग्रेस का गठबंधन बढ़त की ओर दिख रहा था लेकिन धीरे-धीरे चुनाव में बेहद नजदीकी हो गया है। इस समय एनडीए और यूपीए में कड़ी टक्कर दिख रही है। हालांकि इस वक्त एनडीए महागठबंधन से काफी आगे चल रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर हुए चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। एनडीए ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। एनडीए 126 सीटों पर आगे चल रही है। जो बहुमत के आंकड़े यानी 122 से पांच ज्यादा है। महागठबंधन को 103 सीटों पर बढ़त है। रुझानों को देखें तो अब एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।
रुझानों में भले एनडीए स्पष्ट बहुमत के पार हो लेकिन बिहार की आधी से ज्यादा सीटों पर अभी कोई दावा करना जल्दबाजी होगी। 243 में से करीब 60 से 70 सीटों पर उम्मीदवार स्पष्ट बढ़त लेते दिख हैं लेकिन 170 सीटों पर बढ़त का अंतर पांच हजार से कम है। इनमें से 55 सीटों पर एक हजार से भी कम का अंतर शीर्ष के दो कैंडिडेट में है। ऐसे में इन सीटों पर सबये ज्यादा निगाहें हैं।












Click it and Unblock the Notifications