Bihar Election Phase 1 Voting: पहले चरण में कब-कहां और कितनी सीटों पर होगा मतदान? सारी डिटेल जानें यहां
Bihar Election Phase 1 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश की 243 सीटों पर होने वाला यह चुनाव अगले 5 वर्षों के लिए राज्य की दिशा तय होगी। इस बार चुनाव से पहले पूरे राज्य में वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) किया गया है जिस पर काफी बवाल भी हुआ। चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव के लिए दो फेज में वोटिंग होगी और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। पहले फेज के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा।
पहले फेज में में 243 में से 121 सीटों पर मतदान होगा और दूसरे फेज में बची हुई 122 सीटों पर मतदान होगा। मतों की गणना 14 नवंबर की जाएगी। बिहार चुनाव में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होने की वजह से संघर्ष रोमांचक हो गया है। महागठबंधन के सामने इस बार एनडीए के अलावा जनसुराज की भी चुनौती है। अब चुनावी बिगुल बज चुका है और देखना है कि इस संग्राम में कौन विजेता बनता है।

Bihar Election Phase 1 Voting
⦁ पहले फेज में प्रदेश की 243 में से 121 सीटों पर मतदान होगा।
⦁ दूसरे फेज में 122 इतनी सीटों पर मतदान होगा।
⦁ मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी और उसी दिन पता चलेगा कि प्रदेश में अगले 5 साल तक किसकी सरकार रहेगी।
पहले फेज में इन जगहों पर होगी वोटिंग
पहले फेज में वोटिंग पटना, नालंदा, सहरसा, दरभंगा, सारण, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर में होगी।
दूसरे फेज में वोटिंग अररिया, जमुई, किशनगंज, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, शिवहर, अररिया, बांका, भागलपुर में मतदान होगा।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: BJP में टिकट फाइनल! विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी समेत इन दिग्गजों का नाम कन्फर्म, सिर्फ ऐलान बांकी
Bihar Chunav में इस बार रोमांचक रहेगा संग्राम
बिहार विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस बार प्रदेश में दो मुख्य गठबंधन आमने-सामने हैं। एनडीए का सीएम फेस नीतीश कुमार ही हैं और इसमें बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), जीतनराम मांझी की हम पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा की रालपा शामिल है। महागठबंधन में आरजेडी के अलावा कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियां, लोजपा, जेएमएम और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी शामिल है। इसके अलावा सीमांचल के क्षेत्रों में असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम भी मैदान में है। आम आदमी पार्टी और बीएसपी ने भी सभी सीटों से उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है।
पहले फेज में इन सीटों पर होगा मतदान
1. 70 आलम नगर
2. 71 बिहारीगंज
3. 72 सिंहेश्वर (SC)
4. 73 मधेपुरा
5. 74 सोनबरसा (SC)
6. 75 सहरसा
7. 76 सिमरी बख्तियारपुर
8. 77 महिषी
9. 78 कुशेश्वर स्थान (SC)
10. 79 गौरा बौराम
11. 80 बेनीपुर
12. 81 अलीनगर
13. 82 दरभंगा ग्रामीण
14. 83 दरभंगा
15. 84 हायाघाट
16. 85 बहादुरपुर
17. 86 केवटी
18. 87 जाले
19. 88 गायघाट
20. 89 औराई
21. 90 मीनापुर
22. 91 बोचहां (SC)
23. 92 सकरा (SC)
24. 93 कुरहनी
25. 94 मुजफ्फरपुर
26. 95 काँटी
27. 96 बरुराज
28. 97 पारू
29. 98 साहेबगंज
30. 99 बैकुंठपुर
31. 100 बरौली
32. 101 गोपालगंज
33. 102 कुचायकोट
34. 103 भोरे (SC)
35. 104 हथुआ
36. 105 सीवान
37. 106 जीरादेई
38. 107 दरौली (SC)
39. 108 रघुनाथपुर
40. 109 दरौंदा
41. 110 बरहरिया
42. 111 गोरियाकोठी
43. 112 महाराजगंज
44. 113 एकमा
45. 114 मांझी
46. 115 बनियापुर
47. 116 तरैया
48. 117 मढ़ौरा
49. 118 छपरा
50. 119 गरखा (SC)
51. 120 अमनौर
52. 121 परसा
53. 122 सोनपुर
54. 123 हाजीपुर
55. 124 लालगंज
56. 125 वैशाली
57. 126 महुआ
58. 127 राजापाकर (SC)
59. 128 राघोपुर
60. 129 महनार
61. 130 पातेपुर (SC)
62. 131 कल्याणपुर (SC)
63. 132 वारिसनगर
64. 133 समस्तीपुर
65. 134 उजियारपुर
66. 135 मोरवा
67. 136 सरायरंजन
68. 137 मोहिउद्दीन नगर
69. 138 विभूतिपुर
70. 139 रोसड़ा (SC)
71. 140 हसनपुर
72. 141 चेरिया-बरियारपुर
73. 142 बछवाड़ा
74. 143 तेघरा
75. 144 मटिहानी
76. 145 साहेबपुर कमाल
77. 146 बेगूसराय
78. 147 बखरी (SC)
79. 148 अलौली (SC)
80. 149 खगड़िया
81. 150 बेलदौर
82. 151 परबत्ता
83. 164 तारापुर
84. 165 मुंगेर
85. 166 जमालपुर
86. 167 सूर्यगढ़ा
87. 168 लखीसराय
88. 169 शेखपुरा
89. 170 बरबीघा
90. 171 अस्थावां
91. 172 बिहारशरीफ
92. 173 राजगीर (SC)
93. 174 इस्लामपुर
94. 175 हिलसा
95. 176 नालंदा
96. 177 हरनौत
97. 178 मोकामा
98. 179 बाढ़
99. 180 बख्तियारपुर
100. 181 दीघा
101. 182 बाँकीपुर
102. 183 कुम्हरार
103. 184 पटना साहिब
104. 185 फतुहा
105. 186 दानापुर
106. 187 मनेर
107. 188 फुलवारी (SC)
108. 189 मसौढ़ी (SC)
109. 190 पालीगंज
110. 191 बिक्रम
111. 192 संदेश
112. 193 बड़हरा
113. 194 आरा
114. 195 अगिआंव (SC)
115. 196 तरारी
116. 197 जगदीशपुर
117. 198 शाहपुर
118. 199 ब्रह्मपुर
119. 200 बक्सर
120. 201 डुमराँव
121. 202 राजपुर (SC)












Click it and Unblock the Notifications