Bihar Opinion Poll: नीतीश, तेजस्वी या फिर PK? बिहार चुनाव के 5 सबसे बड़े ओपिनियन पोल में किसकी बन रही सरकार
Bihar Election Opinion Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की आहट तेज हो चुकी है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बार मुकाबला त्रिकोणीय भी हो सकता है-एनडीए, महागठबंधन और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी। इस बीच पांच बड़े ओपिनियन पोल सामने आए हैं, जिनमें कहीं नीतीश-बीजेपी गठबंधन को फायदा दिखाया गया है तो कहीं तेजस्वी यादव की लहर।
वहीं प्रशांत किशोर को भी पहली बार कुछ सीटें मिलती दिख रही हैं। ऐसे में सवाल बड़ा है कि आखिरकार कौन मारेगा बाजी? क्या नीतीश कुमार की अनुभवी राजनीति फिर रंग लाएगी, क्या तेजस्वी यादव युवा नेतृत्व के दम पर सत्ता हासिल करेंगे या PK कोई बड़ा उलटफेर करेंगे? आइए जानते हैं पांच सबसे बड़े ओपिनियन पोल्स का नतीजा और उनसे निकलती संभावित तस्वीर।

🔹 1. JVC सर्वे: NDA का पलड़ा भारी
JVC के ताजा ओपिनियन पोल में नीतीश कुमार और बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलता दिखाया गया है।
- जेडीयू: 52-58 सीटें
- बीजेपी: 66-77 सीटें
- अन्य सहयोगी: 13-15 सीटें
- कुल मिलाकर एनडीए को 131-150 सीटें मिल सकती हैं।
वहीं महागठबंधन को 81-103 सीटें, RJD को 57-71, कांग्रेस को 11-14 और अन्य को 13-18 सीटें मिलती दिख रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि PK की जन सुराज पार्टी को 4-6 सीटें मिल सकती हैं।
CM पसंद (JVC सर्वे के मुताबिक)
- नीतीश कुमार - 27%
- तेजस्वी यादव - 25%
- प्रशांत किशोर - 15%
- चिराग पासवान - 11%
- सम्राट चौधरी - 8%
🔹 2. लोकपोल सर्वे: महागठबंधन को बढ़त
लोकपोल ने बिहार की राजनीति में उलटफेर दिखाया है। इस सर्वे के अनुसार, एनडीए को 105-114 सीटें, जबकि महागठबंधन को 118-126 सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर में भी महागठबंधन थोड़ी बढ़त पर दिख रहा है।
- एनडीए: 38-41% वोट
- महागठबंधन: 39-42% वोट
- अन्य: 12-16% वोट
- इस सर्वे से साफ है कि अगर एंटी-इनकंबेंसी फैक्टर काम करता है तो नीतीश कुमार और बीजेपी को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
🔹 3. C-Voter सर्वे: तेजस्वी बने जनता की पहली पसंद
C-Voter के सर्वे में इस बार तेजस्वी यादव को सबसे लोकप्रिय नेता बताया गया है। CM फेस के तौर पर जनता का झुकाव इस तरह है:
- तेजस्वी यादव: 36%
- नीतीश कुमार: 16%
- चिराग पासवान: 10%
- सम्राट चौधरी: 7%
यहां खास बात यह है कि प्रशांत किशोर का नाम शामिल नहीं है, यानी PK को अब भी C-Voter जनता की पहली पसंद नहीं मान रहा।
🔹 4. SPICK Media Network सर्वे: NDA को क्लीन स्वीप
SPICK Media Network ने अपने ओपिनियन पोल में एनडीए को भारी बहुमत दिया है।
- एनडीए: 158 सीटें (46% वोट शेयर)
- महागठबंधन: 66 सीटें (41% वोट शेयर)
- जन सुराज: 0 सीट (8% वोट शेयर)
CM फेस (SPICK सर्वे)
- तेजस्वी यादव - 30.5%
- नीतीश कुमार - 27.4%
- प्रशांत किशोर - 13%
- चिराग पासवान - 12%
यहाx साफ दिखता है कि सीटों में भले PK को फायदा न मिले, लेकिन लोकप्रियता में उनका ग्राफ बढ़ रहा है।
🔹 5. Ascendia सर्वे: क्षेत्रवार दिलचस्प समीकरण
Ascendia सर्वे ने बिहार के 18 जिलों और 9 प्रशासनिक इकाइयों से डेटा जुटाया।
- पूर्णिया क्षेत्र (24 सीटें): NDA - 12, महागठबंधन - 7, अन्य - 5
- मगध क्षेत्र (26 सीटें): NDA - 6, महागठबंधन - 20
- भोजपुर क्षेत्र (22 सीटें): NDA - 2, महागठबंधन - 19, अन्य - 1
- सारण क्षेत्र (24 सीटें): NDA - 9, महागठबंधन - 15
- इस सर्वे में जन सुराज पार्टी को कुछ जगह मजबूत बताया गया है।
बिहार चुनाव पांचों सर्वे का मिलाजुला नतीजा: तस्वीर अब भी धुंधली
अगर सभी पांच ओपिनियन पोल को मिलाकर देखें तो साफ है कि मुकाबला कड़ा है। कुछ सर्वे (JVC, SPICK) में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।लोकपोल और C-Voter जैसे सर्वे में महागठबंधन को बढ़त दी गई है।
प्रशांत किशोर की पार्टी अब तक किसी भी बड़े सर्वे में 5-6 सीटों से ज्यादा नहीं दिखा पाई है, लेकिन CM विकल्प के तौर पर PK की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। कुल मिलाकर आप कह सकते हैं कि बिहार में इस बार चुनावी जंग बेहद रोमांचक होने वाली है। नीतीश का अनुभव, तेजस्वी की युवाशक्ति और PK की नई राजनीति-तीनों की टक्कर से नतीजे आखिरी वक्त तक रोमांच बनाए रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications