Tejashwi Yadav राघोपुर से जीतेगे या हार रहे? Axis My India Exit Poll ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
Bihar Axis My India Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल नतीजे जारी होने के साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। लगभग सभी प्रमुख सर्वेक्षण एजेंसियों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बहुमत के करीब या उससे अधिक सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है और विपक्षी महागबंधन को 100 से भी कम सीटें जीतने का अनुमान लगाया है।
वहीं बिहार मतदान के 24 घंटे बाद 12 नवंबर की शाम को एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल जारी किया है। इसमें भी एक बार फिर बिहार में नीतीश कुमार की सरकार आसानी से बनती नजर आ रही है। इस एग्जिट पोल में एनडीए को 43% वोटों के साथ 121 से 141 सीटें मिल सकती हैं, और विपक्षी महागठबंधन जो तेजस्वी यादव के प्रतिनिधित्व में चुनाव लड़ रहा है 41% वोटों के साथ 98 से 118 सीटें मिलने का अनुमान है।

इस एगिजट पोल की खास बात ये है कि इसने सीटवार भी उम्मीदवारों की जीत हार का ऐलान किया है। जानिए आखिर राघोपुर विधानसभा सीट से विपक्षी महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव की जीत हो रही है हार?
तेजस्वी यादव राघोपुर से जीतेगे या हार रहे?
कुछ प्रमुख विधानसभा सीटों पर भी एग्जिट पोल के रुझान जिसमें राघोपुर सीट भी शामिल है। तेजस्वी यादव की सीट पर आगे रहने की उम्मीद है। लालू परिवार का गढ़ माने जाने वाली राघोपुर सीट पर एक बार फिर तेजस्वी यादव जीत रहे हैं। राघोपुर में तेजस्वी यादव की सीट पर आगे रहने की उम्मीद है।
14 नवंबर को चुनाव परिणाम होगा घाेषित
हालांकि वास्तविक परिणाम 14 नवंबर को वोटों की गिनती के बाद चुनाव आयोग करेगा। जिसके बाद बिहार के अगले मुख्यमंत्री का फैसला होगा - क्या नीतीश कुमार को एक और कार्यकाल मिलेगा, या तेजस्वी यादव सत्ता की कमान संभालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications