"बिहार चुनाव में एनडीए चिराग को अपना चेहरा नहीं बनाएगी", दिग्गज नेता ने कर दी भविष्यवाणी
Bihar Election 2025: बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है और चिराग पासवान की भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मोदी सरकार के मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान बिहार की राजनीति में ज़मीन पर उतरने को बेकरार हैं। हाल ही में चिराग पासवान ने कहा "अगर पार्टी तय करती है तो मैं 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ सकता हूं। मेरा राजनीति आने कारण केवल बिहार है"!
वहीं अब बिहार पर प्यार लुटाने वाले चिराग पासवान को लेकर मोदी कैबिनेट के मंत्री रामदास अठावले ने बड़ी भविष्यवाणाी कर चिराग के अरमानों पर पानी फेर दिया है।

दरअसल, 22 मई 2025 को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले पटना पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा "चिराग पासवान फिलहाल दिल्ली में ही ठीक हैं, उन्हें बिहार आने की जरूरत नहीं है। एनडीए चिराग को अपना चेहरा नहीं बनाएगी। मुझे लगता है कि चिराग पासवान की पार्टी को बिहार में चुनाव लड़ने के लिए कुछ सीट मिलेगी।"
अठावले की पार्टी क्या लड़ेगी बिहार चुनाव?
इसके साथ ही रामदास अठावले ने ऐलान किया कि उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) बिहार चुनाव नहीं लड़ेगी क्योंकि हमारी पार्टी का बिहार में जनाधान नहीं है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी पटना में सम्मेलन करेगी और अगले 15 दिनों तक भारत जिंदाबाद यात्रा निकालेगी। इसके साथ ही अठावले ने कहा, "मैं बिहार चुनाव में एनडीए के लिए प्रचार करने आऊंगा। बिहार में 2025 में एनडीए की ही सरकार आएगी।"
"मुझे बिहार में बिहारी बनकर रहना होगा"
बता दें, केंद्रीय मंत्री रहते हुए चिराग पासवाव का मन बिहार में ही लगा हुआ है। चिराग पासवान ने कहा था कि "मैं तीन बार सांसद बना लेकिन मुझे लगता है कि मैं केंद्र में रहकर बिहार के लिए उस स्तर पर काम नहीं कर पा रहा हूं। मुझे बिहार में बिहारी बनकर रहना होगा। मैं ऐसा बिहार बनाना चाहता हूं जहा लोगों को पलायन ना करना पड़े। Opinion Poll: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन, सर्वे में नीतीश कुमार कितने नंबर पर, जनता की पहली पसंद कौन?
"बिहार में सीएम की वैकेंसी नहीं है लेकिन...."
वहीं बीते सोमवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद कहा था "बिहार में मुख्यमंत्री की वैकेंसी नहीं है लेकिन मेरी बिहार आने की इच्छा है। हालांकि उन्होंने साथ ही ये भी कहा था कि, " uhकुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी Corona Alert In Bihar: बिहार में कोरोना का डर! अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, राज्य में बरती जा रही सतर्कता
चिराग पासवान को क्या मिलेगा मौका?
चिराग अपने बयानों के जरिए बिहार से जुड़ाव दिखा कर स्वयं को युवा नेता के तौर पर पेश करना चाहते हैं, लेकिन एनडीए के भीतर ही समर्थन में मतभेद है इसलिए उनकी राह आसान नहीं दिखती। वर्तमान समय में नीतीश कुमार की साख और बिहार में उनके नेतृत्व को NDA बनाए रखना चाहता है।
राजनीति के जानकारों की माने तो चिराग 2025 का बिहार चुनाव लड़ते है या नहीं? ये एनडीए गठबंधन की नीति और सीटों का बंटवारे पर निर्भर करेगा लेकिन अगर चिराग की पार्टी सीटें जीत कर जमीनी पकड़ नहीं बना पाती है तो ये चुनावी दांव चिराग और उनकी पार्टी के लिए उलटा भी पड़ सकता है












Click it and Unblock the Notifications