Bihar Election 2025: जन सुराज का ‘स्कूल बैग’ से वार! बिहार चुनाव 2025 में क्या PK की रणनीति करेगी करिश्मा?

Bihar Election 2025 (Jan Suraaj school bag): बिहार चुनाव 2025 में इस बार मुकाबला और भी दिलचस्प होने जा रहा है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी INDIA गठबंधन के बीच हो रही सियासी जंग में अब तीसरे मोर्चे के रूप में प्रशांत किशोर (Prashant Kishor, PK) की जन सुराज पार्टी ने पूरी ताकत से उतरने का ऐलान कर दिया है। खास बात ये है कि जन सुराज पार्टी को चुनाव आयोग ने 'स्कूल बैग' का चुनाव चिह्न आवंटित किया है।

जन सुराज को 'स्कूल बैग' का चुनाव चिन्ह मिलना, न सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से अहम है, बल्कि इसकी गूंज सामाजिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर सुनाई दे सकती है। 'स्कूल बैग' सिर्फ एक चुनाव चिन्ह नहीं बल्कि जन सुराज के विजन का प्रतीक है -जो बताता है कि पार्टी का मकसद है बच्चों को शिक्षा दिलाना, युवाओं को रोजगार देना और बिहार से पलायन को रोकना।

Bihar Election 2025 Jan Suraaj school bag

🔵 प्रशांत किशोर ने 'स्कूल बैग' क्यों चुना?

प्रशांत किशोर का कहना है कि, "हमारा पूरा फोकस शिक्षा और रोजगार पर है। इसलिए हमने स्कूल बैग को चुनाव चिन्ह के रूप में चुना है।" उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले 35 वर्षों से लालू यादव और नीतीश कुमार की सरकारों ने बच्चों के कंधों से स्कूल बैग हटा दिया और उसके बदले में मजदूरी का बोझ लाद दिया गया।

प्रशांत किशोर का मानना है कि शिक्षा ही गरीबी मिटाने, रोजगार देने और बिहार से पलायन रोकने का सबसे बड़ा उपाय है। इसी सोच को दिखाने के लिए 'स्कूल बैग' को प्रतीक बनाया गया है।

प्रशांत किशोर ने वैशाली में 'बिहार बदलाव रैली' को संबोधित करते हुए कहा,

"40-45 साल तक आपने कांग्रेस को वोट दिया, फिर 15 साल तक आपने लालू यादव को वोट दिया। पिछले 20 साल से नीतीश कुमार सीएम हैं... लेकिन वैशाली के लोगों का जीवन नहीं बदला...अगर आप मेरे कहे अनुसार वोट करेंगे तो आपके बच्चों की शिक्षा और रोजगार की उचित व्यवस्था यहीं वैशाली में की जाएगी।"

🔵 जन सुराज: सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी

जन सुराज पार्टी ने अक्टूबर 2024 में औपचारिक रूप से अपनी शुरुआत की थी, जो किशोर की दो साल लंबी 'पदयात्रा' के बाद बनी। पार्टी का दावा है कि वह राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कम से कम 40 महिला उम्मीदवार भी मैदान में होंगी।

🔵 क्या PK की रणनीति लाएगी करिश्मा?

प्रशांत किशोर, जो पहले कांग्रेस, बीजेपी, टीएमसी और अन्य पार्टियों के लिए चुनावी रणनीतिकार की भूमिका निभा चुके हैं, अब खुद मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने चुनाव से पहले में बिहार में एक लंबी 'पदयात्रा' शुरू की है, जिसमें वह राज्य के गांव-गांव में जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और समस्याएं सुन रहे हैं।

अब जबकि वे 2025 में राजनीतिक चेहरे के रूप में पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, उनका पूरा जोर व्यवस्था परिवर्तन और वैकल्पिक राजनीति पर है। हालांकि PK की पार्टी अभी संसदीय अनुभव से दूर है, लेकिन उनकी जमीन से जुड़ी रणनीति और सामाजिक एजेंडा उन्हें एक मजबूत विकल्प के रूप में उभार सकता है -खासकर युवा मतदाताओं और पहली बार वोट डालने वालों के बीच।

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का 'स्कूल बैग' दरअसल उस सपने का प्रतीक है जिसमें बिहार का हर बच्चा स्कूल जाए, हर युवा को रोजगार मिले और हर नागरिक को सम्मान से जीने का अवसर मिले।

अब देखना यह है कि क्या यह चुनावी 'स्कूल बैग' नीतीश, लालू और कांग्रेस जैसे दिग्गजों के मजबूत किलों में सेंध लगाने में सफल हो पाता है या नहीं। लेकिन एक बात तय है - बिहार चुनाव 2025 अब पहले से कहीं ज्यादा रोचक और बहुपक्षीय हो चुका है।

'स्कूल बैग' सिर्फ एक चुनाव चिन्ह नहीं, बल्कि बिहार में शिक्षा और सम्मानजनक जीवन की उम्मीदों का प्रतीक बन सकता है। प्रशांत किशोर की एंट्री और उनकी जन सुराज पार्टी का यह प्रतीकात्मक दांव, बिहार की सियासत में कितना असर डालेगा -यह आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन एक बात साफ है, बिहार चुनाव 2025 अब सिर्फ दो ध्रुवों का मुकाबला नहीं रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+