Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: दूसरे चरण की वोटिंग मंगलवार को, 20 जिलों की 122 सीटों पर दांव, पूरी डिटेल
Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने निर्णायक दौर में पहुंच गया है। कल यानी 11 नवंबर को दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग होने जा रही है। इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसी के साथ यह तय होगा कि बिहार की सत्ता पर किसका कब्ज़ा होगा।
पहले चरण में हुई जबरदस्त वोटिंग के बाद अब दूसरे चरण को लेकर मतदाताओं के साथ-साथ राजनीतिक विशेषज्ञों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। विस्ताक से जानिए किन जिलों की कितनी सीटों पर वोटिंग होगी, कितने मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे और कितने उम्मीदवार मैदान में हैं.....

20 जिलों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग
गया जिला (10 सीटें)
- बेलागंज, गया टाउन, बोधगया, टिकारी, शेरघाटी, बाराचट्टी (SC), अतरी, इमामगंज (SC), गुरुआ, वजीरगंज
कैमूर जिला (3 सीटें)
- चैनपुर, मोहनिया, भभुआ (रामगढ़)
रोहतास जिला (6 सीटें)
- नोखा, डेहरी, काराकाट, करगहर, सासाराम, चेनारी (SC), दिनारा
औरंगाबाद जिला (6 सीटें)
- गोह, ओबरा, नवीनगर, कुटुम्बा, औरंगाबाद, रफीगंज
अरवल जिला (2 सीटें)
- अरवल, कुर्था
जहानाबाद जिला (3 सीटें)
- जहानाबाद सदर, मखदुमपुर (SC), घोसी
नवादा जिला (5 सीटें)
- हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर, वारसलीगंज, रजौली (SC)
भागलपुर जिला (7 सीटें)
- बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती (SC), कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, नाथनगर
बांका जिला (5 सीटें)
- बांका, अमरपुर, कटोरिया (ST), धोरैया (SC), बेलहर
जमुई जिला (4 सीटें)
- सिकंदरा (SC), जमुई, झाझा, चकाई
मिथिलांचल-सीमांचल क्षेत्र
सीतामढ़ी जिला (8 सीटें)
- बेलसंड, बथनाहा (SC), परिहार, सुरसंड, रीगा, सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर, बाजपट्टी
शिवहर जिला (1 सीट)
- शिवहर
मधुबनी जिला (10 सीटें)
- हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, मधुबनी, राजनगर (SC), झंझारपुर, फुलपरास, लौकहा
सुपौल जिला (5 सीटें)
- त्रिवेणीगंज (SC), छातापुर, निर्मली, सुपौल, पिपरा
पूर्णिया जिला (7 सीटें)
- अमौर, कसबा, बनमनखी (SC), रूपौली, धमदाहा, पूर्णिया, बायसी
अररिया जिला (6 सीटें)
- नरपतगंज, रानीगंज (SC), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी
कटिहार जिला (7 सीटें)
- बरारी, कोढ़ा, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी (SC)
किशनगंज जिला (4 सीटें)
ठाकुरगंज, किशनगंज, बहादुरगंज, कोचाधामन (SC)
- चंपारण बेल्ट (21 सीटें)
पूर्वी चंपारण जिला (12 सीटें)
- रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, हरसिद्धि (SC), गोबिन्दगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पीपरा, मोतिहारी, मधुबन, चिरैया, ढाका
पश्चिमी चंपारण जिला (9 सीटें)
- वाल्मीकिनगर, रामनगर (SC), नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, बेतिया, सिकटा
1,302 उम्मीदवार का पूरा समीकरण?
इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 136 महिलाएं शामिल हैं। 122 सीटों में से 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति (SC) और 2 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। इस चरण में लगभग 3.7 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे, जिनमें 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिलाएं शामिल हैं।
क्या है मतदाताओं का गणित?
दूसरे चरण में मतदाताओं की तस्वीर बेहद दिलचस्प है। कुल 3.70 करोड़ से अधिक वोटर इस चरण में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1,95,44,041 पुरुष, 1,74,68,572 महिलाएं, और 943 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इस चुनाव में युवाओं की भूमिका सबसे निर्णायक मानी जा रही है।
18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 84.84 लाख युवा मतदाता हैं, जबकि 30 से 40 वर्ष के करीब 1 करोड़ 4 लाख 97 हजार वोटर भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। माना जा रहा है कि ये दोनों वर्ग बिहार की राजनीति का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा, 7,69,356 पहली बार वोट डालने वाले युवा यानी फ्लोटिंग वोटर हैं।
कड़ी सुरक्षा और तकनीकी निगरानी
चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 500 से अधिक कंपनियों की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CRPF, BSF, CISF, ITBP, SSB) को तैनात किया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक चुनाव पर्यवेक्षक (Observer) नियुक्त किए गए हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी पोलिंग बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं को मतदान कक्ष में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
12 तरह के पहचान पत्र मान्य
वोटर अपनी पहचान के लिए EPIC वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट समेत 12 वैध फोटो पहचान पत्रों में से किसी का उपयोग कर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, आधार कार्ड पहचान प्रमाण के रूप में मान्य है, लेकिन नागरिकता प्रमाण के रूप में नहीं। यह चुनाव बेहद अहम है क्योंकि 22 नवंबर 2025 को वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में 14 नवंबर को आने वाला परिणाम तय करेगा कि आने वाले पांच सालों तक बिहार में किसकी सरकार बनेगी।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications