Bihar Election 2025 Phase 1 Voting Highlights: टूटा वोटिंग रिकॉर्ड, सभी पार्टियों ने किया अपनी जीत का दावा
Bihar Election 2025 Phase 1 Voting Highlights: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज की वोटिंग अब समाप्त हो गई है। 18 जिलों की 121 सीटों पर बंपर वोटिंग ने राजनीतिक विश्लेषकों को भी हैरान कर दिया है। वोटिंग के दौरान कुछ छिटपुट हिंसा की घटनाएं भी हुई, लेकिन ज्यादातर इलाकों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान पूरा हुआ है। वोटिंग खत्म होने के बाद बीजेपी, आरजेडी, जेडीयू समेत सभी दलों के नेताओं ने वोटिंग संख्या बढ़ने पर खुशी जताई और अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।
पहले फेज में प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी समेत मंत्री मंगल पांडे, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव जैसे दिग्गजों की सीट पर भी मतदान हुआ है। बिहार विधानसभा चुनाव में अगले फेज के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा और चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting Highlights: सभी सीटों पर रिकॉर्डतोड़ वोटिंग
- बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूटते हुए नजर आ रहे हैं। शाम 5 बजे तक चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 60.52 फीसदी तक मतदान हुआ।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: बिहार के कुसम्ही गांव में सिर्फ 3 लोगों ने डाला वोट? आखिर क्यों थमी यहां लोकतंत्र की रफ्तार
- दरभंगा जिले में शाम पांच बजे तक 51.75 की वोटिंग रिकॉर्ड की गई। मुजफ्फरपुर में 64.63 प्रतिशत मतदान हुआ। शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण विधानसभाओं में वोटिंग का आंकड़ा ज्यादा रहा है।
- शाम 5 बजे तक, शाम 5 बजे तक मधेपुरा 65.74, सहरसा 62.65%, दरभंगा 58.38%, मुजफ्फरपुर 65.23%, गोपालगंज 64.96%, सीवान 57.41%, सारण 60.90%, वैशाली 59.45%, समस्तीपुर 66.65%, बेगूसराय 67.32%, खगड़िया 60.65%, मुंगेर 54.90%, लखीसराय 62.76%, शेखपुरा 52.36%, नालंदा 57.58%, पटना 55.02%, भोजपुर 53.24%, बक्सर 55.10% मतदान हुआ है।
- तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला पहले चरण में होगा।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: पटना वाले खान ने वोटिंग के बाद जो कहा, वो हर बिहार वासियों को सुनना चाहिए, वायरल हुआ वीडियो
Phase 1 Voting के दौरान कुछ जगहों पर हिंसा
- डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला भी किया। सिन्हा ने राजद समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया। पहले चरण के मतदान के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और राजद विधान पार्षद अजय कुमार के बीच तीखी बहस हुई।
- आरजेडी ने आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर जबरदस्ती वोटिंग धीमी कराई गई और बिजली भी काटी गई थी। हालांकि, चुनाव आयोग ने ऐसे आरोपों से पूरी तरह से इनकार किया है। आरजेडी ने अपने ट्विटर हैंडल से दावा किया कि राघोपुर में नाव के जरिए वोट देने के लिए आने वाले लोगों को रोकने का भी आरोप लगाया गया।
- चुनाव आयोग ने छिटपुट हिंसा की घटनाओं की पुलिस और प्रशासन के जरिए उचित जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि पहले फेज की वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से हुई है। जनता ने पूरे उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav की चर्चा पाकिस्तान में, PM मोदी के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाते हुए पाक मीडिया क्या लिख रहा है?
नाव से पहुंचे मतदाता, विदेशी पर्यवेक्षक भी आए बिहार
दानापुर में मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए मतदाताओं ने नाव सेवाओं का उपयोग किया। कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि बिहार 20 साल के कुशासन से तंग आ चुका है और राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के अभियान का असर दिख रहा है।
सारण जिले में दिव्यांगजनों और वृद्ध मतदाताओं के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई। वहीं, अलीपुर में एक बीमार बुजुर्ग महिला को खाट पर लेटाकर मतदान केंद्र पहुँचाया गया, जो मतदान के प्रति उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: 'ऐ तिवारी...देह में आग लगा देंगे', सचिव को धमकाने वाले भाई वीरेंद्र ने अब किसको दी धमकी?
इंडोनेशिया, कोलंबिया, फिलीपींस, फ्रांस, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड सहित सात देशों के 16 प्रतिनिधियों ने बिहार चुनाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पहली बार, भारत निर्वाचन आयोग ने सभी 100% मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से लाइव फीड की निगरानी की।












Click it and Unblock the Notifications