Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में नीतीश के बेटे निशांत लड़ेंगे चुनाव? टिकट देने की मांग पर CM ने दिया जवाब
Bihar Election 2025 (Nitish kumar Son Nishant kumar): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राज्य की राजनीति और भी दिलचस्प होती जा रही है। सभी दल अपने-अपने स्तर पर तैयारी में जुट गए हैं। इस बार चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा सिर्फ महागठबंधन बनाम एनडीए की लड़ाई नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में संभावित एंट्री भी है।
लंबे समय से यह सवाल उठता रहा है कि क्या नीतीश अपने बेटे को राजनीति में लाएंगे। अब पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुद इस मांग को सार्वजनिक तौर पर उठा दिया है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने इस बात का जवाब दिया है कि वो बिहार चुनाव में अपने बेटे निशांत को टिकट देंगे या नहीं।

JDU बैठक में उठा निशांत को टिकट देने का मुद्दा
शुक्रवार (3 अक्टूबर) को पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में जेडीयू की एक अहम बैठक हुई। इसमें राज्यभर से करीब 400 कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। बैठक का मूल एजेंडा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और चुनावी रणनीति पर चर्चा करना था। लेकिन इस दौरान अचानक ही नीतीश के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग जोर पकड़ने लगी।
नालंदा से आए जिलाध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी और हिलसा से उपाध्यक्ष भरत शर्मा समेत कई नेताओं ने सीएम के सामने साफ कहा कि निशांत को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारना चाहिए। उनका तर्क था कि अगर जेडीयू को नई ऊर्जा और युवा चेहरा देना है, तो निशांत सबसे उपयुक्त उम्मीदवार साबित हो सकते हैं।
कार्यकर्ताओं का तर्क -नई पीढ़ी को जोड़ने का मौका
जेडीयू नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार ने अपने संघर्ष और जज्बे से पार्टी और राज्य की राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल किया। अब समय है कि पार्टी अगली पीढ़ी को भी आगे लाए। कार्यकर्ताओं का मानना है कि निशांत कुमार अगर नालंदा से चुनाव लड़ते हैं, तो जेडीयू को नया जोश और मजबूत पकड़ मिलेगी।
नीतीश कुमार ने क्या कहा?
मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस पर विचार करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने अभी कोई सीधा वादा नहीं किया। नीतीश ने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत करें और जनता के बीच जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं।
बड़ी बैठक, बड़े चेहरे -चुनावी रणनीति पर भी चर्चा
इस बैठक में नीतीश कुमार के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और एमएलसी संजय गांधी जैसे बड़े नेता मौजूद थे। करीब तीन घंटे चली इस बैठक में चुनावी रणनीति, उम्मीदवार चयन और एनडीए गठबंधन के समीकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि कुछ संभावित उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से सीएम आवास बुलाया गया था।
RJD में गए विधायक पर भी चर्चा
बैठक में खगड़िया के परबत्ता सीट से जेडीयू विधायक डॉ. संजीव के राजद में जाने के मुद्दे पर भी बात हुई। जेडीयू महासचिव पप्पू सिंह निषाद ने कहा कि वह विधायक पहले ही पार्टी से गद्दारी कर चुके थे। यही वजह है कि संगठन ने उन्हें किनारे कर दिया था। उनका दावा है कि पिछले डेढ़ साल से वह खुद इलाके में सक्रिय हैं और चाहते हैं कि पार्टी उन्हें टिकट दे।
अल्पसंख्यक वोट बैंक को साधने की कोशिश
बैठक से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नेताओं से भी बातचीत की थी। जानकार मानते हैं कि यह कदम अल्पसंख्यक वोट बैंक को साधने की बड़ी रणनीति का हिस्सा है।
क्यों अहम है नीतीश के बेटे निशांत की एंट्री?
बिहार की राजनीति में पारिवारिक विरासत का बड़ा महत्व रहा है। लालू यादव से लेकर रामविलास पासवान तक, बड़े नेताओं के बेटे-बेटियों ने सक्रिय राजनीति में अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में अगर नीतीश के बेटे निशांत भी मैदान में उतरते हैं, तो यह चुनावी परिदृश्य को नया मोड़ देगा। इससे नालंदा और आसपास की सीटों पर बड़ा असर पड़ सकता है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जेडीयू के लिए आसान नहीं है। महागठबंधन लगातार सरकार पर हमलावर है, जबकि बीजेपी भी अपने स्तर पर संगठन को मजबूत करने में लगी है। ऐसे में कार्यकर्ताओं का मानना है कि निशांत की एंट्री पार्टी के लिए नया चेहरा और ताकत साबित हो सकती है, जिससे जनता को एक ताज़गी भरा विकल्प मिलेगा।
फिलहाल, नीतीश कुमार ने निशांत की उम्मीदवारी पर कोई स्पष्ट ऐलान नहीं किया है। लेकिन कार्यकर्ताओं की खुलकर उठी यह मांग अब एक बड़ा सियासी संकेत बन चुकी है। चुनाव नजदीक हैं और आने वाले दिनों में जेडीयू इस पर कोई ठोस निर्णय ले सकती है। अगर निशांत मैदान में उतरते हैं, तो यह चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा।
-
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान












Click it and Unblock the Notifications