Bihar Election 2025: BJP या JDU बिहार NDA में किसका दबदबा? चुनाव के लिए सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय!
Bihar Election 2025 NDA seat-sharing: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए (BJP, JDU, LJP, HAM, RLM) में सीट बंटवारे की तैयारी 2024 लोकसभा चुनाव के फॉर्मूले के आधार पर की जा रही है। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं और इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू को 102-103 और बीजेपी को 101-102 सीटें मिल सकती हैं।
बाकी बची करीब 40 सीटें सीटें अन्य दलों को दी जाएंगी -जिनमें चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) को सबसे ज्यादा 25-28 सीटें मिल सकती हैं। बाकी बची 15 से 12 सीटों में जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 6-7 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 4-5 सीटें दी जा सकती हैं। जातीय जनगणना, सामाजिक समीकरण और पिछली चुनावी परफॉर्मेंस के आधार पर ये फॉर्मूला तय किया गया है।

🔴 भाजपा की आंतरिक सर्वे के बाद लिया गया ये फैसला
🔵 सीटों का बंटवारा इस साल की शुरुआत में बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक भावना को समझने के लिए किए गए भाजपा के आंतरिक सर्वे के आधार पर किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 17, जेडीयू ने 16, लोजपा (आरवी) ने 5 और एचएएम, आरएलएम ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा था।
🔵 लोकसभा चुनावों में भाजपा को थोड़ी बढ़त मिली थी, लेकिन सूत्रों ने बताया कि इस बार जेडीयू के भाजपा से एक या दो सीट अधिक पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है। संभावित मंत्रिमंडल में पद वितरण पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
🔵 भाजपा का ये आतंरिक सर्वे न केवल सीट बंटवारा बल्कि उम्मीदवारों के चयन के लिए भी आधार बनेंगे। NDA इस बार हर निर्वाचन क्षेत्र में सबसे मजबूत दावेदार को मैदान में उतारना चाहती है।
🔵 हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में अपनी जीत से उत्साहित भाजपा बिहार में भी अपने चुनावी प्रदर्शन को दोहराने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पार्टी के रणनीतिकार चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले उम्मीदवारों की घोषणा करने पर भी विचार कर रहे हैं -यह एक ऐसी रणनीति है जिसका इस्तेमाल पिछले कई राज्य चुनावों में प्रभावी ढंग से किया गया है।
🔴 NDA में इस चुनाव में भी रहेगा नीतीश कुमार का दबदबा
बीजेपी के शीर्ष सूत्रों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा बने रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी पर गठबंधन चुनाव लड़ेगा। बीजेपी ने विपक्ष द्वारा नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिशों को खारिज किया है और कहा है कि उनकी साख अडिग है और यह दांव आरजेडी पर उल्टा पड़ सकता है।
एनडीए के भीतर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू लंबे समय से सीटों की संख्या के लिहाज से 'बड़े भाई' की भूमिका निभाती रही है।
🔵 2010 में जेडीयू ने 141 सीटों पर और बीजेपी ने 102 पर चुनाव लड़ा था।
🔵 2015 में जब जेडीयू एनडीए से अलग होकर आरजेडी के साथ गई, दोनों ने बराबरी पर (101-101) सीटें बांटीं।
🔵 2020 में जब जेडीयू और बीजेपी फिर साथ आए, जेडीयू ने 115 और बीजेपी ने 110 सीटों पर दावेदारी की। 2020 के चुनावों में HAM को 7 और VIP को 11 सीटें दी गई थीं। चिराग पासवान की लोजपा एनडीए से अलग होकर अकेले 134 सीटों पर लड़ी, लेकिन केवल एक सीट ही जीत पाई।
बिहार में एनडीए की रणनीति साफ है-नीतीश कुमार के नेतृत्व और पीएम मोदी के समर्थन के साथ मैदान में उतरना। 2025 का चुनाव भी नीतीश के नेतृत्व और जेडीयू की 'बड़े भाई' की स्थिति को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है।
🔴 Bihar Chunav 2025 Date: बिहार में कब होंगे चुनाव?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों को लेकर अभी तक चुनाव आयोग ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में आयोजित किए जाने की संभावना है। दिवाली (20 अक्टूबर) और छठ पूजा (28 अक्टूबर) जैसे प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, मतदान की तारीखें इन त्योहारों के बाद तय की जाएगी। इस बात की पूरी संभावना है कि वोटिंग तीन चरणों में होगी और 15 नवंबर से पहले चुनावी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।
विधानसभा का कार्यकाल कब खत्म हो रहा है? वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को खत्म हो रहा है, इसलिए चुनाव प्रक्रिया इससे पहले पूरी की जानी आवश्यक है।
2020 विधानसभा चुनाव तीन चरणों में आयोजित हुए थे, 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान हुआ था और 10 नवंबर को परिणाम घोषित किए गए थे।
🔴 बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कौन कितनी सीटों पर जीता था?
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए और महागठबंधन में कड़ा मुकाबला था। एनडीए की ओर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 110 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे, जिनमें से उसे 74 सीटों पर जीत हासिल हुई। जद(यू) ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा और 43 सीटों पर जीती। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा और चार सीटें जीतीं। वहीं विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने 13 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें से उसे भी चार सीटों पर जीत मिली।












Click it and Unblock the Notifications