Bihar Election 2025: RJD-कांग्रेस में सीटों पर माथापच्ची! सीट शेयरिंग पर महागठबंधन की पहली बैठक में क्या हुआ?

Bihar Election 2025 (Mahagathbandhan seat-sharing): बिहार की आगामी विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। महागठबंधन में सीट बंटवारे की बातचीत औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है। 12 जून को पटना में महागठबंधन दलों की पहली बैठक हुई, जिसमें सभी प्रमुख घटक दलों के नेता मौजूद रहे।

सीट शेयरिंग को लेकर की गई पहली बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), माकपा (CPI-M), भाकपा माले (CPI-ML लिबरेशन) और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के नेता शामिल थे। आइए जानें इस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर क्या बात हुई?

Mahagathbandhan seat-sharing

RJD ने कहा- सभी पार्टी जिताऊ सीटों और मजबूत उम्मीदवारों पर फोकस करें!

बैठक में फैसला हुआ कि सभी दल अपने संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करेंगे। महागठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी RJD ने सहयोगी दलों को सलाह दी कि वे अपनी सीटों की मांग करने से पहले जिताऊ सीटों और मजबूत उम्मीदवारों पर ध्यान दें।

हालांकि खबर ये भी है कि सीट शेयरिंग को लेकर RJD और कांग्रेस में माथापच्ची हो सकती है क्योंकि RJD 140 सीटों पर चुनाव लड़ने का लक्ष्य रखा है और कांग्रेस, VIP, CPI जैसे सहयोगियों को को कुल मिलाकर 103 सीटों का प्रस्ताव दिया है। हालांकि इसको अभी फाइनल नहीं किया गया है।

कांग्रेस ने नहीं बताई अब तक सीटों की संख्या!

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कांग्रेस फिलहाल "क्वालिटी सीटों" की मांग कर रही है, लेकिन उसने अब तक कोई निश्चित संख्या नहीं बताई है। सूत्रों के मुताबिक, ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि बिहार में पार्टी का जनाधार कमजोर हुआ है। 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ 19 सीटें जीत पाई थी।

ऐसे में अगर कांग्रेस ज्यादा सीटों की मांग करती है, तो उसे अन्य सहयोगियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कांग्रेस इस बार 2024 लोकसभा चुनाव में मिली 3 सीटों की जीत को आधार बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहती है।

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और संगठन स्तर पर भी तैयारियां हो चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सीट बंटवारे की बातचीत समय से पहले पूरी कर ली जाएगी।

Mahagathbandhan seat-sharing

RJD और कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर इस बात पर बन सकती है सहमति!

इधर, अप्रैल में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस की केंद्रीय नेतृत्व से अपील की थी कि सीट बंटवारे की बातचीत को अंतिम समय तक न टालें। सूत्रों का कहना है कि दोनों दलों की सहमति थी कि सीटों का बंटवारा जमीनी हकीकत के आधार पर हो, लेकिन RJD का मानना है कि 2020 में कांग्रेस को 70 सीटें देना एक रणनीतिक भूल थी।

कांग्रेस का कम स्ट्राइक रेट उस चुनाव में महागठबंधन की हार की बड़ी वजहों में एक माना गया था, जबकि RJD सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

VIP और वामपंथी दलों ने कितनी सीटों की मांग की?

वहीं, VIP (विकासशील इंसान पार्टी) ने बैठक में 40 से ज्यादा सीटों की मांग रखी है। साथ ही यह भी शर्त रखी है कि उसके अध्यक्ष मुकेश सहनी को महागठबंधन की ओर से डिप्टी सीएम का चेहरा घोषित किया जाए। गौरतलब है कि VIP ने 2020 में NDA के साथ मिलकर 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 4 सीटें जीतने में सफल रही थी।

कहा जा रहा है कि वामपंथी दलों ने मिलकर महागठबंधन से 50 से अधिक सीटों की मांग की है, जिनमें से अधिकांश सीटें भाकपा (माले) लिबरेशन को देने की बात कही जा रही है। CPI (ML) L ने अपनी मांग के समर्थन में 2020 विधानसभा चुनाव में किए गए प्रदर्शन का हवाला दिया है, जिसमें उसने 19 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके साथ ही पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव में अपनी दो सीटों की जीत का भी जिक्र किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+