'SIR पर राहुल गांधी के पेट में दर्द हो रहा?', RJD-कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, प्रशांत किशोर पर दिया ये बयान

Bihar Election 2025 (Amit Shah): बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासत का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गठबंधन अब मैदान में उतर चुके हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही अब प्रचार अभियान पूरे जोरों पर है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में 'हिन्दुस्तान बिहार समागम 2025' में शिरकत की, जहां उन्होंने राहुल गांधी, कांग्रेस, आरजेडी और प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कई तीखे बयान दिए।

राहुल गांधी पर करारा प्रहार -SIR से क्यों मिर्ची लग रही है?

अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा वार किया। उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग अगर SIR के जरिए मतदाता सूची से घुसपैठियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू करता है, तो राहुल गांधी को पेट में दर्द क्यों हो रहा है? क्योंकि उन्होंने घुसपैठियों के जरिए ही अपना वोटबैंक बनाया है।"

Bihar Election 2025 Amit Shah

शाह ने आगे कहा कि जो लोग देश के नागरिक नहीं हैं, वे भारत के प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री नहीं तय कर सकते। उन्होंने कहा, ''विदेशी नागरिक हमारे लोकतंत्र पर हावी नहीं हो सकते। चुनाव आयोग जब सख्ती से जांच करता है तो कांग्रेस और आरजेडी को परेशानी क्यों होती है? वजह साफ है-घुसपैठियों को हटाने से उनका वोटबैंक घट जाएगा।''

प्रशांत किशोर पर क्या बोले अमित शाह?

जब अमित शाह से प्रशांत किशोर पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि "अभी चुनाव चल रहे हैं, नतीजों का इंतजार कीजिए। मैं पीके पर तब बोलूंगा जब परिणाम सामने आएंगे।" उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि कई लोग बिहार में "नई राजनीति" के नाम पर पुराने प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है।

हम ध्रुवीकरण नहीं करते, घुसपैठ खत्म करते हैं: अमित शाह

अमित शाह ने विपक्ष पर ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''हम तो सिर्फ घुसपैठिया कह रहे हैं, धर्म नहीं देख रहे। लेकिन कांग्रेस और आरजेडी उसे मुस्लिमों से जोड़ देती हैं। यही असली ध्रुवीकरण है। हम सिर्फ इतना कह रहे हैं कि जो भी गैरकानूनी रूप से देश में घुसा है, उसे बाहर निकाला जाए।'' उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पूरे देश में SIR जैसी प्रक्रिया चाहती है ताकि हर राज्य में मतदाता सूची से घुसपैठियों को हटाया जा सके।

NDA में नहीं मतभेद, विपक्ष में ही गड़बड़झाला

अमित शाह ने यह दावा भी किया कि एनडीए में किसी तरह का मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा, "हमारे यहां सीटें तय हैं, उम्मीदवार तय हैं, और एकजुट होकर लड़ रहे हैं। लेकिन विपक्ष के पास न नेता तय है, न सीटों का बंटवारा। ऐसे में जनता समझ चुकी है कि कौन स्थिर सरकार दे सकता है।" उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के नेता "भेष बदलकर फिर से जंगलराज लाने की कोशिश" कर रहे हैं।

''गरीबी हटाना हमारा लक्ष्य, गरीबों को हटाना कांग्रेस का''

शाह ने बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों को सशक्त करने के लिए कई योजनाएं चलाईं। उन्होंने कहा, ''हम गरीबों को सशक्त करना चाहते हैं। इसलिए जीविका दीदी को 10 हजार रुपये सेंड मनी के रूप में दिए जा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस का मकसद गरीबों को नहीं, बल्कि गरीबों को ही हटाना है।" उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने 8 करोड़ 52 लाख लोगों को मुफ्त अनाज, 52 लाख किसानों को लाभ, 1.57 करोड़ माताओं को सिलेंडर और 1.60 करोड़ घरों में नल का जल पहुंचाया है।

''जंगलराज की वापसी नहीं होने देंगे''

अमित शाह ने बिहार की जनता को आगाह किया कि "कहीं फिर से जंगलराज लौटकर न आ जाए।" उन्होंने कहा, "पहले लालू यादव के शासन में नरसंहार और अपहरण का दौर चलता था। नीतीश कुमार ने कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाया है। अब बिहार को फिर से उस अंधेरे दौर में नहीं जाने देना है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+