बिहारः महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया युवक, लोगों ने हाथ-पैर बांधकर पिलाया पेशाब

पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गांव के लोगों ने एक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया फिर उसके साथ बदसलूकी की। इस दौरान लोगों ने युवक को कथित तौर पर पेशाब पिला दिया। घटना की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला जिले के पीपराकोठी थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

पीड़ित युवक को गांव के लोगों ने एक महादलित महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। इसके बाद लोगों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद गांव में बवाल शुरू हो गया। फिर पंचायत बुलाई गई। सबसे बड़ी बात यह है कि पंचायत के दौरान जमकर मारपीट और पथराव हुए।

युवक को बांधकर पिलाया पेशाब

युवक को बांधकर पिलाया पेशाब

बताया जा रहा है कि युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने उसको आर्थिक और शारीरिक दण्ड दिया। फिर कथित तौर पर पेशाब पिलाने की बात कही जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना से गुस्साए पीड़ित युवक पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद महिला और युवक पक्ष के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई और दोनों के बीच जमकर पथराव भी हुआ।

पुलिस पर भी किया हमला

पुलिस पर भी किया हमला

इसी दौरान किसी ने तीन से चार राउंड फायरिंग भी कर दी। वहीं उपद्रव की सूचना मिलते ही पीपराकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। ऐसे में पुलिस को भी गांव से भागना पड़ा। फिर स्थिति तनावपूर्ण होने की सूचना पर मुफ्फसिल इंस्पेक्टर आनंद कुमार के नेतृत्व में जिले के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर मामले को नियंत्रित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+