बिहारः घर में अकेली थी लड़की तो अगवा कर चौराहे के पास किया गैंगरेप फिर गाड़ी में दोस्त ने किया रेप
पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की को घर से कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और चौराहे पर ले गए फिर सुनसान जगह पर उसका गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपितों ने अपने एक दोस्त के साथ उसे घर भेज दिया। इस दौरान उसने भी रास्ते में उसके साथ रेप किया और धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो जिंदा जला देंगे।

घर से अगवा कर किया गैंगरेप
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मामला पंचायत में सुलझाने की बात कही। हालांकि बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद एफआईआर दर्ज किया गया। बीते मंगलवार की शाम को नाबालिग लड़की अपने घर पर अकेली थी। गांव के तीन युवकों आए और उसका अपहरण कर चौराहे पर ले गए। फिर वहीं सूनसान जगह देख उसका गैंगरेप किया। फिर एक दोस्ते के हवाले कर घर पहुंचा देने को कहा।

पहले पुलिस ने मामला पंचायत में सुलझाने को कहा
रास्ते में दोस्त ने भी गाड़ी में उसके साथ रेप किया और उसे अरेराज लाकर छोड़ दिया। लड़की जैसे-तैसे कर घर पहुंची। उसने अपने स्वजनों को घटना की जानकारी दी। लेकिन पुलिस ने मामला पंचायत में सुलझाने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को दिनभर पंचायत की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

मामला दर्ज किया
इसके बाद उच्चाधिकारियों की हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए मोतिहारी भेज दिया। वहीं आरोपितों की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications