Bihar Diwas 2024:112वें स्थापना दिवस पर ‘मैराथन फ़ॉर बिहार’ का आयोजन, मतदाताओं को भी किया जागरुक

Bihar Diwas 2024: बिहार का 112वां स्थापना दिवस के अवसर विभिन्न जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया ज रहा है। इसी क्रम में गया जिले में शुक्रवार सुबह 7:00 बजे टावर चौक से गांधी मैदान तक मैराथन फ़ॉर बिहार का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ अपर समाहर्ता, विधि व्यवस्था शशि शेखर द्वारा ने किया।

अपर समाहर्ता ने 'मैराथन फ़ॉर बिहार' कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर टावर चौक से रवाना किया, जो गांधी मैदान के स्टेडियम में जाकर समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं की अच्छी भागीदारी देखी गयी।

Bihar Diwas 2024 Marathon for Bihar organized on 112th Foundation Day awareness made for voters

साथ ही लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर स्वीप कोषांग द्वारा जन जागरूकता हेतु मैराथन के साथ स्वीप गतिविधि का भी आयोजन किया गया, जिसमें डीपीओ आईसीडीएस, सीडीपीओ सहित सेविका/सहायिका भी शामिल हुई।

Recommended Video

    Bihar Diwas 2024:112वें स्थापना दिवस पर ‘मैराथन फ़ॉर बिहार’ का आयोजन, मतदाताओं को भी किया जागरुक

    गांधी मैदान में अपर समाहर्ता ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं छात्र छात्राओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि बिहार के गौरवशाली इतिहास को बनाए रखते हुए संकल्प ले कि सभी प्रकार से गया जिला को पूरे बिहार में अव्वल रखे।

    पूरे बिहार में संरचनाओं का विकास हो रहा है। साथ ही विभिन्न वार्डों में योजनाएं का निरंतर विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार अपने ऐतिहासिक, आध्यात्मिक एवं मोक्ष प्रदाता के रूप में जाना जाता है। इस राज्य ने सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक समन्वय स्थापित कर मानवता को प्रकाशित किया है।

    बिहार को वीर शहीदों, बुद्धिजीवियों, किसानों, युवाओं ने अपने प्रेम और सद्भाव से सींचा है। यह ऐसी धरती है जो दिखाता है कि एक अकेला इंसान पहाड़ को काटकर सुगम रास्ता बना सकता है। अपर समाहर्ता ने जिलेवासियों से अपील किया कि लोकसभा चुनाव में अपने मतों का अधिक से अधिक प्रयोग करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+