दरभंगाः 12 साल की लड़की से 6 लोगों ने किया गैंगरेप फिर जिंदा जलाने की कोशिश, पुलिस मांग रही है सबूत

दरभंगा। एक तरफ सरकार लॉकडाउन लागू कर राज्य को कोरोना से बचाने की कोशिश कर रही है, जिसमें पुलिस भी जी-जान से जुटी हुई है। ऐसे में अपराधी प्रवृति के लोग वारदात को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। बिहार में लगातार गैंगरेप के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला एपीएम थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ गैंगरेप कर उसे जला देने का मामला सामने आया है।

6 लोगों ने किया उसके साथ रेप

6 लोगों ने किया उसके साथ रेप

घटना 18 अप्रैल की दोपहर की है। पीड़िता के घर के गार्जियन लॉकडाउन में मुम्बई में फंसे हैं, जिसका नाजायज फायदा उठाते हुए करीब छह युवकों ने किशोरी (12 वर्ष) के साथ गैंगरेप किया । इसके बाद सबूत को मिटाने के लिए उसे जला दिया। इस वजह से किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है। इस मामले में फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। प्राथमिकी दर्ज कराने गए किशोरी के परिजन से पुलिस सबूत मांग रही है।

मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

वहीं पुलिस वालों का कहना है कि लड़की ने घटना से क्षुब्ध होकर खुद आग लगा ली है। 25 प्रतिशत से अधिक जल चुकी लड़की अभी अपने घर पर है। किसी भी अस्पताल ने उसे भर्ती नहीं लिया है। आरोपितों की ओर से लड़की के रिश्तेदार को एफआईआर नहीं कराने की धमकी भी मिल रही है। हालांकि सोमवार को यह मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस किशोरी के घर पर छानबीन करने के लिए रवाना हो चुकी है।

हाल ही में छपरा में हुआ था गैंगरेप

हाल ही में छपरा में हुआ था गैंगरेप

इससे पहले छपरा जिले में युवती के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। लड़की को जान से मारने की धमकी देते हुए तीन युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और इतना ही नहीं, आरोपितों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। साथ में धमकी भी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+