जीजा-साली के बीच चल रहा था अवैध संबंध, शादी के दबाव के चलते पत्नी को मार डाला

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव में हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया। अवैध संबंध के चलते हत्या के इस वारदात को अंजाम दिया गया है। साली के साथ अवैध संबंध रखने वाले एक युवक ने अपनी ही पत्नी की हत्या करवा दी। इसके लिए युवक ने 10 हजार रुपये की सुपारी देकर दूसरे जिले से अपराधियों को बुलाया था। मर्डर में शामिल आरोपित पति संतोष भगत, साली अंजली व सुपारी लेकर हत्या करने वाले सुबोध सिंह और प्रकाश सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कमरे में घुसकर अपराधियों ने महिला का गला दबाया

कमरे में घुसकर अपराधियों ने महिला का गला दबाया

घटना को लेकर एसएसपी ने बताया कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव के महेश्वर भगत की बेटी और संतोष भगत की पत्नी सुधा अपनी छोटी बहन के साथ सोई हुई थी। वहीं उसके बगल के कमरे में मृतका का भाई प्रिंस, उसकी मां ज्योति देवी और उसका चार साल का बेटा सोया हुआ था। इसी दौरान दो व्यक्ति महिला के कमरे में घुसकर उसकी छोटी बहन का मुंह कपड़े से ढक दिया और सुधा का गला दबाक उसको मारने का प्रयास किया।

अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम

अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम

इसके बाद अपराधी फरार हो गए। अपराधियों के भागने के बाद मृतका की छोटी बहन अंजली ने बगल के कमरे में सो रहे अपने भाई और मां को जगाया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित सुधा को डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन बीते मंगलवार को उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका के भाई प्रिंस ने पुलिस से शिकायत की।

साली के साथ था पति का अवैध संबंध

साली के साथ था पति का अवैध संबंध

इसके बाद जांच में जुटी पुलिस को पता चला कि हत्या का मुख्य कारण साली के साथ अवैध संबंध है। इसके बाद पुलिस ने जब आरोपित पति संतोष से पूछताछ की तो उसने साली के साथ अवैध संबंध होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उसकी साली बराबर शादी करने और बड़ी बहन को रास्ते से हटाने का दबाव बना रही थी, जिसके बाद उसने अपने दो दोस्त मुजफ्फरपुर जिला के गयाघाट निवासी सुबोध कुमार व प्रकाश सिंह के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करवा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+