Bageshwar Dham के बिहार दरबार पर रार की आशंका, तेज प्रताप की 'आर्मी' का जिक्र, BJP शास्त्री के समर्थन में उतरी

बागेश्वर धाम के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पटना आने वाले हैं। हालांकि, इनके कार्यक्रम का विरोध भी हो रहा है। विरोध में सत्तारूढ़- राजद औऱ कैबिनेट मंत्री तेज प्रताप यादव आवाज बुलंद कर रहे हैं। BJP समर्थन में है।

Bageshwar dham

Bihar Darbar Bageshwar Dham Dhirendra Shastri के लिए विवादों का कारण बन सकता है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और बिहार सरकार में मंत्री Tej Pratap Yadav ने खुले तौर पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम का विरोध किया है।

तेज प्रताप के बयान के बाद RJD कार्यकर्ता भी उग्र हैं। बिहार में विपक्षी दल- भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बागेश्वर धाम का समर्थन किया है। तकरार बढ़ने की आशंका है, क्योंकि चुनावी सरगर्मियों के बीच धर्म का मुद्दा गर्म होता दिख रहा है।

दरअसल, तेज प्रताप की एक वायरल फोटो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने आरजेडी नेता-कार्यकर्ताओं से इतर एक आर्मी का भी गठन किया है। इसकी मदद से शास्त्री के दरबार को रोका जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार तेज प्रताप डीएसएस नाम की संस्था चलाते हैं। इससे जुड़े वॉलेंटियर्स और सदस्यों का दावा है कि वे सर्वधर्म समभाव जैसी थीम पर चलते हैं। संस्था का मकसद सभी धर्मों का सम्मान की नीति पर काम करना है।

तेज प्रताप की तरफ से दो टूक कहा गया है कि बिहार का सामाजिक-धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार पर्यावरण मंत्री ने कहा, धर्म को टुकड़ों में बांटने वालों को करारा जवाब मिलेगा।

उन्होंने कहा, तैयारी पूरी है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई आपस में है भाई-भाई। धीरेंद्र शास्त्री के बिहार दौरे पर एक सवाल के जवाब में गुरुवार को तेज प्रताप ने कहा था, अगर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने आ रहे हैं तो पटना एयरपोर्ट पर ही घेर लेंगे।

राजद नेताओं का रुख देखते हुए धीरेंद्र शास्त्री को पटना एयरपोर्ट पर ही रोके जाने की आशंका है। ऐसे में पूरी संभावना है कि बीजेपी और बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी- राजद का टकराव राज्य स्तर से ऊपर राष्ट्रीय राजनीति का मुद्दा भी बन जाए।

रिपोर्ट्स के अनुसार धीरेंद्र शास्त्री आगामी 13 मई को बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे। इसके बाद पटना के ही नौबतपुर में दरबार लगाने की योजना है। तेज प्रताप के रूख को देखते हुए दौरा बेहद दिलचस्प होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+