पटना में ऑक्सीजन की कमी: डॉक्टर ने की इस्तीफे की पेशकश, तेजस्वी बोले- यही है CM नीतीश का विकास

पटना में ऑक्सीजन की कमी: डॉक्टर ने की इस्तीफे की पेशकश, तेजस्वी बोले- यही है CM नीतीश का विकास

पटना, 18 अप्रैल: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पूरे देश भर में मेडिकल ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है। बिहार में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच मेडिकल ऑक्सीजन का आपूर्ति सारे अस्पतालों में नहीं हो पा रही है। इसको लेकर बिहार की राजधानी पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधिक्षक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने शनिवार (17 अप्रैल) को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है। इस पत्र में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधिक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने खुद को अपने पद से मुक्त करने की मांग की है। जिसके पीछे की वजह उन्होंने ऑक्सीजन की कमी की वजह बताई है। इस बात को लेकर बिहार में विपक्ष के नेता और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

Recommended Video

    Coronavirus: Patna में ऑक्सीजन की कमी, NMCH सुप्रिटेंडेंट ने की इस्तीफे की पेशकश | वनइंडिया हिंदी
    Tejashwi Yadav

    पत्र में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर ने क्या लिखा?

    डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा लिखे गए पत्र को तेजस्वी यादव ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस पत्र में डॉ. विनोद कुमार सिंह ने लिखा है, ''21.07.2020 मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर रहा हूं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से प्रशासन द्वारा नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पटना में ऑक्सीजन आपूर्ति के भंडार पर नियंत्रण को लेकर बड़ी परेशानी हो रही है। हमारे अस्पताल को ऑक्सीजन ना देकर दूसरे अस्पतालों को ऑक्सीजन भेजे जा रहे हैं। मैं अपनी लाख कोशिशों के बाद भी ऑक्सीजन आपूर्ति में आ रही बाधा को खत्म नहीं कर पा रहा हूं। जिससे दर्जनों भर्ती मरीजों के जान जाने की संभवना है। मैं इस बात से डर में हूं कि ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत के बाद इसकी सारी जवाबदेही अधीक्षक नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर आरोप गठित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इसलिए वक्त रहते मुझे अधीक्षक नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अतिरिक्त प्रभार से तत्काल मुक्त कर दिया जाए।''

    तेजस्वी बोले- यही है CM नीतीश का विकास

    इस पूरे मामले पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, ''यह है नीतीश कुमार का छद्म विकास। एनएमसीएच अस्पताल, पटना के अधीक्षक ने ऑक्सीजन कमी को लेकर अपने कार्य प्रभार से मुक्त करने का अनुरोध किया है। आप लोग बस स्थिति की कल्पना कीजिए। 16 वर्षों के मुख्यमंत्री से सवाल-जवाब करना मना है। उन्होंवे 16 साल क्या किए? 1600 वर्ष भी सीएम रहेंगे तब भी अपनी गलती नहीं मानेंगे।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+