'नीतीश देश के बेस्ट और सीनियर नेता', KCR ने कहा, 'बीजेपी मुक्त भारत' के लिए विपक्ष को करेंगे एकजुट
'नीतीश देश के बेस्ट और सीनियर नेता', KCR ने कहा, 'बीजेपी मुक्त भारत' के लिए विपक्ष को करेंगे एकजुट
पटना, 01 सितंबर: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआ) बुधवार 31 अगस्त को बिहार दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकत की। इससे पहले नीतीश के साथ केसीआर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बिहार सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश देश के बेस्ट और सीनियर नेता हैं। वो 'बीजेपी मुक्त भारत' के लिए सारे विपक्ष को करेंगे एकजुट।

Recommended Video
तेलंगाना सीएम केसीआर ने बुधवार को जून 2020 में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष के दौरान शहीद हुए बिहार के सैनिकों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहीद सैनिकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद के चेक भी सौंपे। इस कार्यक्रम के बाद तेलंगाना के सीएम केसीआ ने मीडिया से बात करते हुए कहा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की। उन्होंने बोलते हुए कहा, 'नीतीश 'बीजेपी मुक्त भारत' के लिए सारे विपक्ष को एकजुट करना चाहते हैं।'
हालांकि, विपक्ष की तरफ से पीएम फेस कौन होगा? मीडिया द्वार पूछे गए सवाल के जबाव में केसीआर ने कहा, 'नीतीश जी देश के सबसे अच्छे और सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। मैं निर्णय लेने वाला नहीं हूं। यह तब तय किया जाएगा जब सभी विपक्षी दल एक साथ बैठेंगे।' इस दौरान केसीआर ने महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण की नीतियों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और 'भाजपा मुक्त भारत' का आह्वान किया।
इस दौरान केसीआर ने कहा, 'हमें हर संभव तरीके से भाजपा को सत्ता से बाहर करने का प्रयास करना चाहिए।' उन्होंने कहा कि केंद्र का सिद्धांत है 'बेचा इंडिया'। सब चीजों का निजीकरण किया जा रहा है। वे विपक्ष को डराने चाहते हैं, लेकिन विपक्ष डरने वाला नहीं है। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, 'धर्म के आधार पर पूरे देश को बांटने का काम किया जा रहा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है। तिरंगा भी चीन से इंपोर्ट हो रहा है।' नरेंद्र मोदी पिछले 08 साल के पीएम हैं और सभी क्षेत्रों मे देश की हालत बुरी है। देश का विनाश हो रहा है।
इस दौरान नीतीश कुमार मीडिया से बातचीत में कहा कि आजकल क्या-क्या छप रहा है। पहले जिस तरह खबरें न्यूट्रल चलती थीं, आजकल एकतरफा चल रही है। सिर्फ आलोचना हो रही है और दूसरी ओर दूसरे की सिर्फ प्रशंसा हो रही है। बता दें कि क्षेत्रीय दलों के नेताओं से मिलने के लिए केसीआर का यह छठा दौरा था। इससे पहले उन्होंने झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और उनके बेटे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, शिवसेना के उद्धव ठाकरे, तमिलनाडु के सीएम और डीएमके नेता एमके स्टालिन और पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी से मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications