तेजस्वी के 'जय श्रीराम' वाले बयान पर नीतीश का तगड़ा पलटवार
पटना।
बिहार विधानसभा में बहुमत साबित कर चुके राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उप मुख्यमंत्री और मौजूदा नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है। शुक्रवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान नीतीश के पक्ष में 131 वोट जबकि विरोध में 108 वोट डाले गए। हालांकि बहुमत के लिए 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में 122 सीटों की ही जरूरत थी। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
आप मुझे इस्तेमाल कर रहे थे-तेजस्वी
सदन में तेजस्वी ने विश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद जब बहस के दौरान अपना भाषण देना शुरू किया तो वो नीतीश और सुशील मोदी पर हमलावर रहे। भाषण के दौरान तेजस्वी ने नीतीश की ओर इशारा करते हुए कहा 'आप भाजपा के साथ मिलने के लिए मुझे इस्तेमाल कर रहे थे। पहले 'हे राम' कहते थे और भाजपा को देखा तो 'जय श्री राम' बोलने लगे।' जिसके जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि वो धर्मनिरपेक्षता ना सिखाएं।
Recommended Video


मुझे ना सिखाएं धर्मनिरपेक्षता
नीतीश ने कहा कि 'राजद ने हमारे दल की अनदेखी की। हमें बहुमत पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लिए मिला था। कोई भी मुझे धर्मनिरपेक्षता सिखाने की कोशिश ना करे। मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं। मैं ऐसे किसी भी शख्स का समर्थन नहीं करुंगा जो राजनीतिक शक्ति के माध्यम से निजी संपत्ति बनाने में लगा हो। मेरे लिए वो सरकार चलाना मुश्किल हो रहा था। यह बहुमत जनता की सेवा के लिए है।'

तेजस्वी ने सदन में कहा था...
इससे पहले सदन में तेजस्वी ने कहा था कि तेजस्वी ने कहा कि अगर हिम्मत थी तो मुझे बर्खास्त कर देते हमारे पास 80 विधायक हैं, नीतीश जी जानते थे कि वो हमें बर्खास्त नहीं कर सकते। तेजस्वी ने कहा छवि की बात है तो पूरा देश जानता है कि नीतीश जी का कितना आधार है। उन्होंने कहा कि आप चंपारण यात्रा निकालते हैं और बापू के हत्यारे की गोद में जाकर बैठ जाते हैं।

नीतीश ने सदन में कहा...
वहीं नीतीश ने सदन में कहा कि उन्होंने जो फैसला लिया है वो बिहार के विकास और हित में लिया गया है। अहंकार का शिकार ना होएं। मैं तो एक एक बात का जवाब का दे सकता हूं लेकिन मैं सम्मान करता हूं।मैं और भी सारी बातें कहूंगा। बाहर भी कहूंगा या भी अंदर भी कहूंगा इसलिए सचेत रहें। हम पूरा का पूरा आईना दिखाएंगे। लेकिन आज इतना ही बिहार के हित में यह सरकार प्रतिबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications