'फिर भाजपा में जाएंगे नीतीश?' प्रशांत किशोर के आरोपों पर बिहार के CM नीतीश का तगड़ा जवाब

नीतीश कुमार जब से एनडीए से अलग होकर बिहार में गठबंधन के साथ सरकार बनाए हैं, तब से उनके और प्रशांत किशोर के बीच राजनीतिक बयान जारी है। इसी बीच बीते दिनों प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी भी भाजपा के साथ संपर्क में हैं। अब इसको लेकर नीतीश कुमार ने सफाई दी है। शुक्रवार को पत्रकारों ने जब उनसे इसको लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर को हम बहुत पहले से जानते हैं। वह अपने प्रचार के लिए जो चाहे बोलते रहते हैं। हमें इससे क्या फर्क पड़ता है। एक समय था, जब मैं उनका सम्मान करता था। उन्होंने कहा कि हमने जिन लोगों की इज्जत की है, आपको मालूम है। ऐसे में उसपर कोई कमेंट मत करिए और आप कृपा करके मुझसे उनके बारे में मत पूछिए।

nitish kumar

प्रशांत किशोर ने लगाया था ये आरोप
बुधवार को प्रशांत किशोर ने दावा करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार ने JDU सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के जरिए भाजपा के साथ बातचीत की लाइन खुली रखी है। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा था कि अगर हालात बनते हैं, तो नीतीश कुमार फिर से भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

प्रशांत किशोर इस वक्त बिहार में कर रहे हैं पदयात्रा
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इस वक्त बिहार में राजनीतिक पदयात्रा कर रहे हैं। उनके इस पदयात्रा को राजनीति में एंट्री के तौर पर देखा जा रहा है। पदयात्रा के दौरान उन्होने नीतीश कुमार पर बिहार की जनता से ठगी करने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को लोगों ने 2015 में वोट दिया, लेकिन ये आदमी 2017 में ठग कर भाग गया। इसके अलावा किशोर ने कहा कि आगे भी यह आदमी फिर से आपको ठग कर भाग सकता है।

जेडीयू ने प्रशांत किशोर पर लगाया था भ्रम फैलाने का आरोप
प्रशांत किशोर के इस बयान से जेडीयू ने साफ इनकार कर दिया था। साथ ही JDU के एक नेता ने कहा था कि प्रशांत किशोर इस तरह की बात करके भ्रम फैलाते हैं। इस तरह की बातों में कोई सच्चाई नहीं है। नीतीश कुमार अब कभी भी भाजपा के साथ नहीं जाएंगे।

ये भी पढ़ें- राजनीति से एक दिन ब्रेक लेकर दिल्ली कैंटोनमेंट में साथियों के साथ इस अंदाज में नजर आए सचिन पायलट, फोटो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+