राजनीति से एक दिन ब्रेक लेकर दिल्ली कैंटोनमेंट में साथियों के साथ इस अंदाज में नजर आए सचिन पायलट, फोटो वायरल
Rajasthan में जारी सियासी खींचतान के बीच पूर्व डिप्टी सीएम सचिन ने पायलट मंगलवार को दिल्ली के कैंटोनमेंट पहुंच कर सेना को जवानों से बातचीत की। इस दौरान जवानों ने सचिन पायलट के साथ खूब सेल्फी ली। आपको बता दें सचिन पायलट राजनेता होने के साथ ही 124 सिख रेजीमेंट टेरिटोरियल आर्मी के कैप्टन भी है। सचिन पायलट एक दिन का ब्रेक लेकर दिल्ली में राजनीति के बीच अपने रेजीमेंट के अधिकारियों और जवानों के साथ कंटोनमेंट में रहे। इस दौरान पायलट ने फौज की वर्दी भी पहनी। पायलट ने ट्वीटर पर अपनी प्रादेशिक सेना की रेजिमेंट के सहयोगियों के साथ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। पायलट की फोटो उनके समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर खूब वायरल की जा रही है।

पायलट ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए की टेरिटोरियल आर्मी ज्वाइन
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहते हुए सितंबर 2012 में टेरिटोरियल आर्मी ज्वाइन की थी। पायलट उस समय केंद्र सरकार में मंत्री हुआ करते थे। पिछले साल ही पायलट को सिख रेजीमेंट में कैप्टन रैंक पर प्रमोशन दिया गया था। उसके बाद से ही सचिन पायलट नियमित रूप से अपनी रेजिमेंट की बैठकों और ड्रिल में हिस्सा लेते रहे हैं।

सियासी खींचतान के बीच पायलट पहुंचे रेजिमेंट में
राजस्थान में सीएम पद को लेकर जारी खींचतान के बीच सचिन पायलट मंगलवार को राजनीति से एक दिन का ब्रेक लेकर अपने साथी जवानों के पास पहुंचे। इस दौरान सचिन पायलट के साथी जवानों ने उनके साथ सेल्फी ली। पायलट भी जवानों के बीच फौजियों वाले अंदाज में नजर आए। सचिन पायलट ने साथी जवानों से उनके हालचाल पूछे। राजस्थान के सियासी घटनाक्रम के बाद प्रदेश का सियासी पारा गरमाया हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद राजस्थान को लेकर तस्वीर साफ होगी। इस मामले पर सीएम गहलोत का कहना है कि वह कांग्रेस हाईकमान के हर फैसले का समर्थन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications